फ़िल्म पद्मावती. संजय लीला भंसाली की फ़िल्म. दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की ऐक्टिंग. ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. बस अभी-अभी. खूब सारे ग्राफ़िक्स हैं. देखते ही मालूम चल जाता है. बहुत सारा लाल रंग है. खूब सारी अप-लिफ्टिंग म्यूज़िक है. शाहिद कपूर की मिमियाती आवाज़ में सवा एक मिनट पर पहला डायलॉग है जहां वो राजपूत कौन होता है, ये बता रहे हैं. बस वो इतना कहना मिस कर गए कि एक काल्पनिक कहानी को सच मान उसपर अपनी भावनाएं खुद ही आहत कर फ़िल्म के सेट को आग लगा देने वाला भी राजपूत होता है. खैर. रणवीर सिंह काफी भयानक लग रहे हैं. उनके चेहरे पर चोट के निशान और दिख रहे हैं और चेहरे के अलावा बाल ही बाल. ये भी कहा जा सकता है कि इस फ़िल्म में वो बाल कलाकार की भूमिका में हैं. ;) एक बार फिर, रणवीर बहुत भयानक लग रहे हैं. उन्हें जितना क्रूर हो सकता, दिखाने की कोशिश की गई है. दीपिका पादुकोण. संजय लीला भंसाली की लगभग सभी फिल्मों की तरह इस फ़िल्म की हिरोइन भी एकदम सजी-धनी, आभूषणों से लैस दिख रही हैं. एक जगह वो बस 'स्ट्रेट फ्रॉम द बेड' वाले गेट-अप में हैं. क्यूंकि बेड से सीधे आई होंगी. दूसरा डायलॉग स्वयं पद्मावती का है. कहती हैं कि "राजपूती कंगन में उतनी ही ताकत है जितनी राजपूती तलवार में." और पूरे ट्रेलर में एक भी डायलॉग नहीं है. म्यूज़िक भंसाली साहब का ही है और कुछ भी नया नहीं लग रहा है. बाकी खुद्दै देखिये.
ये भी पढ़ें:
रानी पद्मावती की कहानी
वो 2 वजहें कि संजय भंसाली की 'पद्मावती' को अब विरोधी ही हिट करवाएंगे