डीएनए को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा- हमने सोचा था कि 'बजरंगी भाईजान' (2015) के बाद 'ट्यूबलाइट' शानदार फिल्म साबित होगी. ईद पर लोग खुश होना चाहते थे. लेकिन 'ट्यूबलाइट' ने सभी को रुला दिया. लोगों ने कहा कि ये क्या फिल्म बना दी. ईद ही खराब कर दी. जनता पिक्चर देखकर डिप्रेशन में चली गई.
सलमान खान ने कहा कि टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया. लोगों ने इसे पसंद किया. पता नहीं सिनेमा हॉल में क्यों नहीं चली. सलमान ने कहा कि 'ट्यूबलाइट' ने घरेलू मार्केट में 110 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. बहुतों की फिल्में उतनी भी नहीं चलतीं. मेरा सौभाग्य है कि मेरी फिल्में इतनी कमाई करने के बाद भी फ्लॉप मानी जाती हैं. लोगों के प्यार के लिए मैं उनका आभारी हूं.
ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्में
#वॉन्टेड
रिलीज डेट-18 सितंबर, 2009 इंडिया- 60 करोड़ रुपए वर्ल्ड वाइड कमाई- 93 करोड़ रुपए
#दबंग
रिलीज डेट- 10 सितंबर, 2010 इंडिया कलेक्शन- 141 करोड़ रुपए वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 211 करोड़ रुपए
#बॉडीगार्ड रिलीज डेट-31 अगस्त, 2011 इंडिया कलेक्शन- 145 करोड़ रुपए वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 235 करोड़
#एक था टाइगर
रिलीज डेट- 15 अगस्त, 2012 इंडिया कलेक्शन- 198 करोड़ वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 311 करोड़ रुपए
#किक
रिलीज डेट- 25 जुलाई, 2014 इंडिया कलेक्शन- 233 करोड़ वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 377 करोड़ रुपए
#बजरंगी भाईजान
रिलीज डेट- 17 जुलाई, 2015 इंडिया कलेक्शन- 320 करोड़ रुपए वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 890 करोड़ रुपए
#सुल्तान
रिलीज-6 जुलाई 2016 इंडिया कलेक्शन- 300 करोड़ रुपए वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 580 करोड़ रुपए
#ट्यूबलाइट
रिलीज डेट- 23 जून, 2017 इंडिया कलेक्शन- 121 करोड़ रुपए वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 203 करोड़ रुपए
#रेस 3
15 जून, 2018 इंडिया कलेक्शन- 167 करोड़ रुपए वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 300 करोड़ रुपए
सलमान खान पिछली काफी सालों से अपनी फिल्में ईद के मौके पर रिलीज़ करते हैं. इससे उन्हें लंबा वीकेंड और मोटी ईदी दोनों मिल जाती है. 2009 में 'वॉन्टेड' से सलमान की लगातार हिट फिल्मों का सफर शुरू हुआ था, जो 2014 में 'जय हो' पर आकर थमा. पिछले पांच सालों में सलमान खान की सात फिल्में रिलीज़ हुईं, जिसमें से 'ट्यूबलाइट' और 'रेस 3' उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. हालांकि इन दोनों ही फिल्मों की वर्ल्ड वाइड कमाई 200 करोड़ रुपए के पार रही थी.

फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन के दौरान आलिया ने बताया कि सलमान के अपोज़िट कास्ट होकर उन्हें कैसा लग रहा है.
इस साल ईद के मौके पर सलमान अपनी फिल्म 'भारत' लेकर आ रहे हैं. और क्रिसमस के मौके पर 'दबंग 3' रिलीज़ करने की तैयारी है. इसी बीच उनकी संजय लीला भंसाली डायरेक्टेड 'इंशाअल्लाह' भी अनाउंस हो गई, जो 2020 ईद पर थिएटर्स में उतरेगी. इस फिल्म में सलमान के साथ आलिया भट्ट काम करेंगी. सलमान और आलिया में 27 साल का एज गैप है. इससे पहले आलिया 'डियर ज़िंदगी' में शाहरुख के साथ भी काम कर चुकी हैं. और जनता को ये सब पच नहीं पाता है. इसके बाद सोशल मीडिया पर स्टार्स को ट्रोल किया जाने लगता है, जैसे हाल ही में आलिया के साथ हुआ. लोग सलमान और आलिया की पुरानी तस्वीर निकालकर आलिया को ट्रोल करने लगे. लेकिन आलिया ने बताया कि उन्हें ट्रोल वगैरह से ज़्यादा फर्क पड़ता नहीं है. वो आने वाले दिनों में फिल्म कलंक में वरुण धवन के साथ दिखाई देने वाली हैं.
सलमान की हिरोइन बनने पर ट्रोल हुई आलिया ने दिया करारा जवाब










