जब मैं सलमान खान से मिली, तो उन्होंने मुझसे पूछा आप आजकल क्या रही हैं? तो मैंने उन्हें सच-सच बता दिया कि मेरे पास इन दिनों कोई काम नहीं है. इसलिए मैं यंग एक्ट्रेसेस को इंडियन क्लासिकल डांस सिखा रही हूं. ये सुनकर सलमान बोले- अब आप मेरे साथ काम करेंगी. सरोज ने कहा, मैं जानती हूं कि सलमान अपने वादे के पक्के हैं. इसलिए वो अपना वादा पूरा करेंगे.इससे पहले 2018 में सरोज ने मुंबई मिरर को बताया था कि वो फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में कटरीना कैफ के गाने को कॉरियोग्राफ करने वाली थीं. लेकिन कटरीना ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया. इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था-
पहले तो ये हुआ कि काम में मेरी दिलचस्पी खत्म हो गई. लेकिन फिर फिल्मों में डांस के हालात देखते हुए मैंने सोचा कि मुझे इंडस्ट्री के लिए कुछ अच्छा करना चाहिए. में एक्ट्रेसेस को जज नहीं कर सकती क्योंकि मैंने हमेशा उन्हें दूसरों के कोरियोग्राफ किए गानों में ही देखा है. कटरीना अच्छी दिखती हैं. मुझे पहले 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में कटरीना का एक गाना कोरियोग्राफ करना था. मगर शूट होने से पहले ही सो कटरीना ने मेकर्स से कह दिया कि वो बिना रिहर्सल के डांस नहीं करेंगी. मुझे रिप्लेस कर दिया गया और फिर प्रभुदेवा ने कटरीना कैफ के उस गाने की कोरियोग्राफी की थी. कुछ रिपोर्ट्स के हिसाब से सरोज खान, सलमान की 'दबंग 3' में काम कर सकती हैं. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है.पहले भी सलमान और सरोज खान कई बार साथ काम कर चुके हैं. जैसे संजय लीला भंसाली की 'हम दिल दे चुके सनम' और 'ख़ामोशी -द म्यूजिकल'. Video- SALMAN KHAN इन दो नए एक्टर्स को लॉन्च कर रहे हैं । Interview Zaheer Iqbal & Pranutan Bahl । Notebook










