The Lallantop

टीवी पर झगड़े करवाने वाले सलमान खान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की दोस्ती करवा रहे हैं

जानिए उनकी दोस्ती करवाने के लिए सलमान खान क्या-क्या कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान जहां सुनील के साथ फिल्म कर रहे हैं, वहीं कपिल के शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके साथ-साथ वो कई और चीज़ें भी कर रहे हैं. इसमें कपिल शर्मा शो और बिग बॉस जैसे शोज़ भी शामिल हैं. इसके अलावा वो इंडस्ट्री के टॉप दो कॉमेडियंस का भरत मिलाप कराने की जुगाड़ में भी लगे हुए हैं. ये थोड़ा ऑक्वर्ड है क्योंकि बिग बॉस में आम तौर पर सलमान को घर के सदस्यों को आपस में भिड़ाते हुए देखा जाता है. अरे इंटेंशनली नहीं, शो का फॉर्मेट ही यही है.
पिछले दिनो खबरें आई थीं कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई हो गई है. बाद में ये खबर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थी. लड़ाई का कारण ये बताया गया कि कपिल ने फ्लाइट में शराब पीकर सुनील ग्रोवर पर जूता चला दिया था. जब ये घटना हुई तब सुनील और कपिल साथ में ही 'दी कपिल शर्मा शो' में काम कर रहे थे. इस शो में सुनील कई किरदार करते थे जिनमें गुत्थी, डॉ. गुलाटी और रिंकू भाभी के किरदार को बहुत पसंद किया गया था. इस लड़ाई के बाद सुनील ने कपिल के शो से किनारा कर लिया. इस वजह से शो को देखने वालों में भारी कमी आई. फिर चीज़ें थोड़ी कपिल के साइड से भी बिगड़ीं. कुछ खबरें ऐसी भी आईं कि कपिल हेल्थ इशूज़ से जूझ रहे हैं और इन्हीं चक्करों में उनका शो अल्टीमेटली ऑफ एयर ही चला गया.
'दी कपिल शर्मा शो' के एक सीन में कपिल और सुनील. सुनील इस तस्वीर में डॉ. मशहूर गुलाटी का रोल कर रहे हैं.
'दी कपिल शर्मा शो' के एक सीन में कपिल और सुनील. सुनील इस तस्वीर में डॉ. मशहूर गुलाटी के किरदार में नज़र आ रहे हैं.

इसके बाद कपिल ने 'फैमिली टाइम विद कपिल' नाम का एक नया शो शुरू किया. लेकिन उसे भी जनता ने कुछ खास पसंद नहीं किया और वो भी बंद हो गया. उस दरमियान सुनील फिल्मों में थोड़े एक्टिव हो गए. वो 'कॉफी विद डी' और विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' में नज़र आए. लेकिन कपिल का काम ठप्प पड़ा रहा. अब ये दोनों ही कलाकार अपने-अपने शो के साथ टीवी पर लौट रहे हैं. कपिल जहां फिर से 'दी कपिल शर्मा शो' लेकर आ रहे हैं, तो सुनील के नए शो का नाम है 'कानपुर वाले खुरानाज़'. और इस सब में सलमान खान बहुत दिलचस्प रोल प्ले कर रहे हैं.
'कॉफी विद डी' में एक जर्नलिस्ट और 'पटाखा' में दो बहनों के बीच लड़ाई लगवाने वाले व्यक्ति का रोल किया था सुनील ने.
'कॉफी विद डी' में एक जर्नलिस्ट और 'पटाखा' में दो बहनों के बीच लड़ाई लगवाने वाले व्यक्ति का रोल किया था सुनील ने.

सलमान की अली अब्बास जफर डायरेक्टेड फिल्म 'भारत' मल्टी स्टारर है. इसमें कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तबू, जैकी श्रॉफ, नोरा फतेही, आसिफ शेख, मानव विज, नीतिश भारद्वाज और सुनील ग्रोवर जैसे ऐक्टर्स काम कर रहे हैं. एक ओर जहां सलमान सुनील को अपनी फिल्म में काम दे रहे हैं, तो दूसरी ओर उनके चिर-प्रतिद्वंदी कपिल शर्मा के ऑफ एयर जा चुके शो को फिर से टीवी पर लाने में मदद कर रहे हैं. कपिल शर्मा के सोनी टीवी पर आने वाले शो 'दी कपिल शर्मा शो' को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. और कुछ खबरों की माने, तो इस शो के पहले एपिसोड में वो खुद नज़र भी आने वाले हैं.
कपिल शर्मा के शो पर सलमान और दूसरी ओर सलमान के शो 'दस का दम' में सुनील ग्रोवर.
कपिल शर्मा के शो पर सलमान और दूसरी ओर सलमान के शो 'दस का दम' में सुनील ग्रोवर.

इन मसले का सबसे मजेदार हिस्सा ये है कि सलमान सुनील और कपिल को साथ लाने की कोशिश में लगे हैं. सुनील ने पीटीआई से हुई एक बातचीत में इस बात का खुलासा किया है. सुनील ने बताया है-
सलमान सर कपिल के शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं. कपिल के शो के साथ मेरी डेट्स क्लैश हो रही हैं. क्योंकि मैं उस समय सलमान सर की फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त रहूंगा. लेकिन जो शो मैं स्टार प्लस के साथ कर रहा हूं वो उस समय में शूट हो रहा है, जब मैं फ्री हूं. सलमान ने हम दोनों को साथ काम करने को लेकर मुझसे बातचीत की थी. लेकिन इस बारे में हमारी बिलकुल कैज़ुअल बातचीत हुई थी, ज़्यादा कुछ नहीं.
फिल्म 'भारत' के सेट पर सुनील की फोटो खींचते सलमान.
फिल्म 'भारत' के सेट पर सुनील की फोटो खींचते सलमान.

जब उनके पूछा गया कि भविष्य में क्या वो कभी कपिल के साथ काम करेंगे? इसके जवाब में सुनील ने कहा-
ये तो समय या भगवान बताएंगे. फिलहाल मैं सारा ध्यान अपने शो पर लगा रहा हूं और ये उम्मीद कर रहा हूं कि अपने काम से लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला पाऊं.
सुनील के नए शो 'कानपुर वाले खुरानाज़' के दो एपिसोड रोहित शेट्टी-रणवीर सिंह और धर्मेंद्र के साथ शूट किए जा चुके हैं. 8 एपिसोड वाला ये शो 15 दिसंबर से स्टार प्लस पर दिखाया जाएगा. वहीं कपिल का शो इस महीने की आखिर तक टीवी पर आ सकता है.


वीडियो देखें: साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस देवोलीना से हीरा कारोबारी मर्डर केस में पूछताछ

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement