The Lallantop

यश चोपड़ा के बेटे सलमान की चुम्मी ले लें, इस वीकएंड 'टाइगर जिंदा है' ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है

कटरीना कैफ ने भी यशराज फिल्म्स के लिए बनाया कमाल धमाल रिकॉर्ड.

Advertisement
post-main-image
सलमान तो सलमान, कटरीना भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही हैं.
2 दिन में 50 करोड़, 3 दिन में 100 करोड़, चार दिन में 150 करोड़, 7 दिन में 200 करोड़, 10 दिन में 250 करोड़, 16वें दिन 300 करोड़ रु. का आंकड़ा पार...और काउंटिंग जारी है... ये कहानी टाइगर की है. जो ना सिर्फ जिंदा है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रहा है. दहाड़ रहा है. हर दिन धमाल मचा रहा है. नए रिकॉर्ड बना रहा है. और ताजा रिकॉर्ड 300 करोड़ क्लब में शामिल होकर बनाया है. साथ ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'टाइगर जिंदा है' पांचवें नंबर पर आ गई है. अब तक पांचवें नंबर पर थी सुल्तान. देखें लिस्ट-
#1. बाहुबली 2 : 510.98 करोड़ रुपए
#2. दंगल : 387.38 करोड़ रुपए
#3. पीके : 340.80 करोड़ रुपए
#4. बजरंगी भाईजान : 320.34 करोड़
#5. टाइगर जिंदा है : 309.16 करोड़ रुपए undefined

Advertisement
Advertisement