मीडिया मुगल मर्डोक चौथी बार बनेंगे दूल्हे राजा
अमेरिका की जमीन चाहे जिसकी हो. आसमान रूपर्ट मर्डोक के कब्जे में है. इस बार न्यूज बटोरे हैं अपनी इंगेजमेट की वजह से
Advertisement

Source: Reuters
जिंदगी के 84 वैलेंटाइंस डे देख चुके हैं रूपर्ट मर्डोक. हैं तो अमेरिका के. लेकिन दुनिया की मीडिया में बोलबाला है इनका. काहे नहीं होगा भैये, ऑस्ट्रेलिया न्यूज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. मीडिया मुगल का उर्फ नाम धारे हैं. इनके कंट्रोल में 5 देशों के 120 अखबार हैं. इत्ता बता दिया है आगे समझदार हो अंदाजा लगा लो. संपत्ति सवा 11 अरब डॉलर के आस पास है. उनकी शादी हो रही है. चौथी बार बंधने जा रहे हैं दूल्हा बनेंगे. उनकी दुल्हन होंगी 57 साल की एक्ट्रेस मॉडल जेरी हॉल. जेरी की पहली शादी है. इसके पहले वो रिलेशनशिप में थीं रॉक्सी म्यूजिक के सुपर स्टार ब्रायन फेरी के साथ. दोनों के चार बच्चे भी हैं. 1999 में दोनों में कट्टी हो गई. अलग अलग रहने का फैसला कर लिया. खैर बीती बातों पर भूसा फेंको, सुनो आगे का किस्सा. 1931 में पैदा हुए रूपर्ट अमेरिका की टीवी चैनल इंडस्ट्री फॉक्स के मालिक हैं. 21st Century Fox कंपनी के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं. ये मान कर चलो कि अमेरिका की जमीन चाहे जिसकी हो, आसमान पर इन साहब का कब्जा है. पहली शादी हुई थी पैट्रिसिया बुकर से, 1967 में डिवोर्स हो गया. दूसरी शादी जर्नलिस्ट एना टॉर्व से. ये चली 1999 तक. इस जोड़ी से तीन बच्चे हुए. तीसरी शादी बिजनेस वूमेन वेंडी डेंग से. 2013 को इस जोड़ी का भी दि एंड हो गया. दो बच्चे पीछे रह गए. रूपर्ट को उड़ती उड़ती अफवाहें सुनाई दी थी. कि वेंडी का ब्रिटेन के एक्स पीएम टोनी ब्लेयर के साथ कुछ कुछ चल रहा था. 2015 की गर्मियों में रूपर्ट और जेरी के रिश्ते में गर्माहट आई. दोनों की मुलाकात रूपर्ट की एक बहन ने कराई थी. लॉस एंजिल्स में पिछले हफ्ते चल रहा था गोल्डेन ग्लोब अवार्ड. वहीं दोनों ने इंगेजमेंट कर ली. और रिश्ते का ऑफिशियल ऐलान हो गया. https://www.youtube.com/watch?v=Ykhel7udjpw
Advertisement











