The Lallantop

जियो की ओर से जियो रजा वाला तोहफा, साल भर फ्री में यूज करो जियो फ्री सर्विस

ये वाले 3 महीने भी माने जाएंगे. यानी कि अभी 15 महीने यानी सवा साल फ्री में जियो का मजा लिया जा सकता है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
भौत ही वडिया खबर आ गई है जी. रिलायंस जियो साल भर और फ्री में अपनी सर्विस देने वाला है. खुशी के मारे आंसू गिर जाएं उससे पहले ये जान लो कि ये सर्विस केवल और केवल एप्पल यूजर्स के लिए ही होगी. रिलायंस जियो ने एप्पल के साथ सांठ-गांठ कर ली है और एप्पल वाले यूजर्स के लिए एक छप्पर फाड़ योजना ले आया है. इनको एक साल एक्सट्रा मिलने वाला है, जिसमें ये जियो की फ्री सर्विस का फायदा उठा सकते हैं. इस एक साल की सर्विस का करीब 18 हजार रुपये रेट बैठ रहा है. जो फुटकर में एक-दो फोन खरीद रहे हैं उनके लिए सर्विस पूरी-पूरी फ्री है. वहीं अगर कोई कंपनी अपने यूज के लिए सिम खरीदती है तो ऐसे में उसे साल भर असली रेट पर 25 परसेंट की छूट मिलेगी. 'एनडीटीवी' के अनुसार आप जो नया आईफोन खरीदेंगे. चाहे वो आईफोन 7 हो, आईफोन 7 प्लस हो या कोई और आईफोन हो. अगर आप उसे किसी रिलांयस रिटेल स्टोर या फिर एप्पल के किसी ऑथराइज्ड स्टोर से खरीदते हैं तो आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. तो पहले ही जो जियो की आपकी सर्विस है उसकी वैलिडिटी अभी 31 दिसंबर को खत्म होनी है, तो अगर आप एक नया आईफोन खरीद रहे हैं तो इसका मतलब ये है कि आप 15 महीने यानी सवा साल जियो की फ्री वाली सर्विस का फायदा उठा सकते हैं.

क्या-क्या होगा इस वाली सर्विस में?

ठीक से कहें तो यूजर्स को नया आईफोन लेने के बाद 1499 रुपये वाले प्लान के सारे फायदे मिलेंगे. जान लो इसमें क्या-क्या होगा -
1. अनलिमिटेड लोकल 2. अनलिमिटेड STD 3. अनलिमिटेड नेशनल रोमिंग 4. 20 GB 4G डाटा 5. रात में अनलिमिटेड 4G 6. जियो हॉटस्पॉट पर 40 GB वाई-फाई डाटा 7. अनलिमिटेड SMS 8. जियो की एप्पलीकेशन का फ्री सब्सक्रिप्शन
रिलायंस का कहना है कि इन सारी चीजों का साल भर का खर्चा 18 हजार रुपये बैठता है. रिलायंस ने कहा है कि बाकी की जानकारी भी वो जल्द ही देगा. जो कि कुछ ही दिनों में जियो की वेबसाइट पर चढ़ा दी जाएगी.

ऐसा भी नहीं कि जियो लगाया तो और सिम नहीं काम करेंगे

सूत्रों का ये भी कहना है कि आईफोन में जियो सिम लगाने के बाद वो बस जियो यूज करने के लिए ब्लॉक नहीं हो जाएगा. आप जब चाहेंगे उसमें दूसरा सिम लगा सकेंगे. हालांकि इंडिया में आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस का स्टॉक कम पड़ रहा है. और जिसने पहले से बुकिंग नहीं करा रखी है उसे अपने कलर और पसंद का आईफोन नहीं मिल पा रहा है.
ये भी पढ़ें -

सोने से पहले अपना स्मार्टफोन कूच के फेंक दो मितरो

क्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा दें

बिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलाने का नया जुगाड़

'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें जियो सिम दूंगा'

 

Advertisement
Advertisement