The Lallantop

परिवार संग मुकेश अंबानी के लंदन बसने की खबर पर रिलायंस ने क्या कहा है?

रिलायंस की ओर स्टोक पार्क में प्रॉपर्टी खरीदने के बाद अटकलें लग रही थीं.

Advertisement
post-main-image
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी , यूके स्थित नया घर (दाएँ). साभार- इंडिया टुडे और /booking.com
मुकेश अंबानी.रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक. हाल ही में उन्होंने लंदन में प्रॉपर्टी खरीदी. इसके बाद खबर आई कि मुकेश अंबानी अपने परिवार समेत यहां शिफ्ट हो सकते हैं. एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट के बाद एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार के लंदन में बसने की अटकलें लगाई गईं. हालांकि रिलाइंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने बयान जारी कर इसका खंडन किया है.

रिलायंस ने क्या कहा?

शुक्रवार, 5 नवंबर की देर शाम रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने एक बयान जारी कर कहा-
एक समाचार पत्र में आधारहीन रिपोर्ट पब्लिश की गई है. इसमें कहा गया है कि अंबानी परिवार स्टोक पार्क लंदन में बसने जा रहा है. हम यह साफ करना चाहते हैं कि चेयरमैन या उनके परिवार की ऐसी कोई योजना नहीं है. वे लंदन या दुनिया के किसी और हिस्से में बसने का प्लान नहीं बना रहे हैं.
बयान में आगे कहा गया है,
रिलायंस ग्रुप की कंपनी RIIHL ने स्टोक पार्क में प्रॉपर्टी खरीदी है. इस हेरिटेज प्रॉपर्टी का इस्तेमाल गोल्फिंग और दूसरे स्पोर्ट्स के लिए किया जाएगा. इसके लिए लोकल रूल्स और गाइडलाइन्स का पालन किया जाएगा. यह प्रापर्टी तेजी से बढ़ते कन्ज्यूमर बिजनेस को देखते हुए अक्वायर की गई है. हम भारत की मेजबानी वाली संस्कृति को विश्वस्तरीय पहचान देना चाहते हैं.

रिलायंस की ओर से ये बयान मिड डे अखबार में छपी ख़बर के बाद आया है, जिसमे दावा किया जा रहा था कि अंबानी अपने परिवार के साथ लंदन सेटल हो सकते हैं.

क्या कहा था अखबार ने?


अंग्रेजी अखबार मिड डे में छपी खबर के मुताबिक मुकेश अंबानी और उनका परिवार जल्दी ही लंदन स्थित नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं. अखबार ने लिखा था,
अगले साल अप्रैल में अंबानी नए घर में जा सकते हैं. पता चला है कि नए घर में एक मंदिर की भी स्थापना की गई है, जिसके लिए दो पुजारियों को मुंबई से ले जाया जाएगा. पिछले दो महीने से मुंबई के घर में परिवार की गैरमौजूदगी से कई तरह की अटकलें लग रही थीं लेकिन अभी ये कन्फर्म हो चुका है कि परिवार अपने नए घर को सजाने में व्यस्त है."

 

मुकेश अंबानी के परिवार ने इस साल की दिवाली लंदन के नए घर में मनाई. दो-ढाई महीने से मुकेश अंबानी का परिवार लगातार मुंबई से बाहर है इसलिए भी ये कयास लगाए जा रहे थे.

 

कैसा है अंबानी का नया घर?


रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने लंदन के स्टोक पार्क में 592 करोड़ रुपए में प्रॉपर्टी खरीदी है. इसमें 49 कमरे हैं. लंदन का स्टोक पार्क 100 साल से भी अधिक पुराना है.  इसे 1908 में प्राइवेट प्रॉपर्टी के तौर पर डेवलप किया गया था, जिसे बाद में कंट्री क्लब बना दिया गया था.यहां जेम्स बॉन्ड की फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है.
बकिंघमशायर स्थित स्टोक पार्क. तस्वीर- इकनॉमिक टाइम्स
बकिंघमशायर स्थित स्टोक पार्क. तस्वीर- इकनॉमिक टाइम्स

इसे अंबानी के खरीदने से पहले यहां 5 स्टार लग्जरी होटल, स्पा, गॉल्फ क्लब और कन्ट्री क्लब का संचालन किया जा रहा था. अब इसे एक घर की तरह डिजाइन किया जा रहा है. 

Advertisement
Advertisement