ये भी पढ़ें- पता है दीपिका, शाहिद और रणवीर ने पद्मावत के लिए कितने पैसे लिए हैं? पद्मावत: रणवीर के पहले अलाउद्दीन खिलजी का रोल कौन करने वाला था? पद्मावत ने दिलाए इस 'आर्मी' को बम्पर रोजगार! 'पद्मावती' दीपिका ने राजपूतों को जलाने वाला काम कर दिया है 'पद्मावत' की पहले दिन की कमाई जानकर करणी सेना का दिन ख़राब हो जाएगा लल्लनटॉप वीडियो देखें-
और कर ल्यो बवाल, पद्मावत विदेश में भी बोरा फाड़ के कमा रही है
'बाहुबली 2' और 'दंगल' को भी पीछे छोड़ दिया है.
Advertisement

पद्मावत की कमाई लगातार बढ़ ही रही है.
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर देश भर में बवाला मचाए लोगों को ये खबर चुभने वाली है. काहे से फिल्म कस के कमा रही है. पहले दिन 5 करोड़, दूसरे दिन 19 करोड़. और अब तीसरे दिन की कमाई ने फिर एक लंबी छलांग मारी है. 13 करोड़ की. माने 26 जनवरी को फिल्म ने 32 करोड़ कमाए हैं. माने तीन दिन में कुल कमाई 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है. 56 करोड़ कमा लिए हैं. और ये कमाई तो तब है जब कई राज्यों में मूवी चल नहीं रही है. वरना तो 100 करोड़ का आंकड़ा भी दूर नहीं था.
ये तो हो गई देश की बात. पद्मावत का जलजला विदेश में भी कायम है. इंग्लैंड में फिल्म दो दिन में 2.34 करोड़ कमा चुकी है. वहीं जर्मनी में 52.45 लाख की कमाई हो चुी है. ऑस्ट्रेलिया में 4.65 करोड़ अंदर आ चुके हैं तो न्यूजीलैंड में भी 76.10 लाख की कमाई हो चुकी है. अब वहां तो लोगों को मार खाने का भी डर नहीं है. सो इतनी कमाई तो बनती है. खास बात ये है कि फिल्म ने दो दिन में ओवरसीज में कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' और 'दंगल' को भी पीछे छोड़ दिया है. ये कमाई अभी और तेजी से बढ़नी ही है. क्योंकि अब वीकेंड आ गया है. माने शनिवार, रविवार. माने छुट्टी. सो बड़ी बात नहीं कि पद्मावत इन दो दिनों में ही 100 करोड़ का माइलस्टोन पा ले. मगर ये सब तो अभी नाकाफी ही है. काहे से फिल्म का बजट ही करीब 190 करोड़ है. जब ये आंकड़ा पार होगा तब तो फिल्म कहीं फायदा कमाना शुरू करेगी. मगर जिस तरह से फिल्म ने तीन दिन में उछाल मारी है, कुछ भी हो सकता है.