रामगोपाल वर्मा और कंट्रोवर्सी का रिश्ता पुराना है. ट्विटर पर फिर छाये हुए हैं. रामगोपाल वर्मा ने ह्यूमरस होने की कोशिश की. पर उनका ध्यान इस ओर नहीं गया कि वो मजाक में ही सही, पूर्व प्रधानमंत्रियों को बैकबेंचर, बुरे और औरतों की बेज्जती करने वाला बता रहे हैं. रामगोपाल वर्मा अधकचरे ह्यूमर वाले ट्वीट्स के जरिए ह्यूमरस होने की कोशिश कर रहे थे. पर इस कोशिश में वो तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों अटल बिहारी वाजपेयी, पी वी नरसिम्हा राव और चंद्रशेखर की बेज्जती करने के साथ ही सोनिया गांधी को भी लपेटे में लेते गए. ट्वीट्स में रामू ने पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में ढेरों उपमाएं तस्वीर के कैप्शन में लिखीं. असल में एक तस्वीर है जिसमें सोनिया गांधी आगे की सीट पर बैठी हुई हैं. और उनके पीछे वाली सीट पर तीनों पूर्व प्रधानमंत्री आपस में हंस रहे हैं. रामू ने इस तस्वीर के कैप्शनही लिखे. जो काफ़ी खराब स्वाद लिए हुए थे. ट्वीट्स कुछ यूं हैं -
चाहे स्कूल हो या पार्लियामेंट, पीछे बैठने वाले हमेशा बुरे होते हैं. मैं नहीं जानता ये तीनों कौन हैं? पर तीनों एक-दूसरे से बुरे लग रहे हैं.
औरतों की इज्जत न करने की भारतीय मर्द की मानसिकता को ये तस्वीर दिखाती है. पुलिस को खोज करनी चाहिए, ये लोग कौन हैं?
अभी तक तो रामगोपाल वर्मा इन तीनों को पहचानने से ही इंकार कर रहे थे अब उन्होंने जो तीसरे ट्वीट में लिखा वो तो एक लेवल और ऊपर था.
ये तीन आदमी जो भी हों मैं शॉक्ड हूं कि वो इस इज्जतदार औरत, (जो भी ये हो) के बारे में गंदे मजाक कर रहे हैं. वैसे रामगोपाल वर्मा का ट्वीट करके कंट्रोवर्सी में आ जाने की हिस्ट्री पुरानी है. अनुराग कश्यप, गणेश और रजनीकांत पर ट्वीट करके भी वो चर्चा में आ गए थे. कुछ लोगों का मानना है कि शायद इस तरह से प्रधानमंत्रियों को निशाने पर लेना उनका अपनी अपकमिंग फिल्म सरकार 3 को प्रमोट करने का तरीका भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें -