The Lallantop

एंबुलेंस में खत्म हुआ डीजल, रास्ते में मरीज की मौत हुई, मंत्री बोले- "व्यवस्था की दोष नहीं"

तस्वीरों में लोग एंबुलेंस को धक्का देते भी नजर आ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
एंबुलेंस को धक्का देते लोग और राजस्थान के मंत्री पीएस खाचरियावास (फोटो- ANI/Aaj Tak)

एंबुलेंस और मरीज जैसे कीवर्ड के साथ आप गूगल सर्च करेंगे तो कई कहानियां मिलेंगी. इनमें एंबुलेंस नहीं मिलने पर मरीजों की मौत से लेकर गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी हो जाने जैसी कई खबरें होंगी. अक्सर सुदूर इलाकों से एबुंलेंस नहीं होने पर मरीजों को खाट पर ले जाने की तस्वीरें आती हैं. अब राजस्थान के बांसवाड़ा में एक मरीज की मौत इसलिए हो गई क्योंकि एंबुलेंस का डीजल रास्ते में ही खत्म हो गया. इस वजह से मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हो गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
धक्का देते नजर आए लोग

ये घटना बांसवाड़ा जिले के दानापुर की है. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तेजपाल नाम का व्यक्ति अपनी बेटी के ससुराल भानपुर गया था. यहीं पर अचानक उसकी तबीयत खराब हुई. 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया गया. परिवारवालों का आरोप है कि रास्ते में डीजल खत्म हो गया. इसके बाद ड्राइवर ने परिवार के लोगों को 500 रुपये देकर डीजल लाने को कहा. उधर, मरीज की तबीयत तेजी से बिगड़ रही थी. तस्वीरों में लोग एंबुलेंस को धक्का देते भी नजर आ रहे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार एंबुलेंस के ड्राइवर ने दूसरे एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया. फिर मरीज को अस्पताल भेजा गया हालांकि तब तक देर हो चुकी थी. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement
व्यवस्था की नाकामी नहीं- मंत्री

बांसवारा के चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMHO) एचएल तबियार ने बताया कि मामले में जांच का आदेश दिया गया है. उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से कहा, 

"हम पीड़ित के परिवारवालों से मिलेंगे और लापरवाही का पता करेंगे. 108 नंबर एंबुलेंस प्राइवेट एजेंसी द्वारा ऑपरेट होती है. एंबुलेंस के मेंटनेंस की जिम्मेदारी उनकी है. फिलहाल जांच की जा रही है."

वहीं राजस्थान के मंत्री पीएस खाचरियावास ने इस घटना को लेकर कहा कि अगर एंबुलेंस में डीजल खत्म हो गया था तो यह व्यवस्था की नाकामी नहीं बल्कि प्रबंधन की नाकामी है. उन्होंनेANI से कहा कि सरकार इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी.

Advertisement

वीडियो: राजस्थान में कर्ज न चुकाने पर बेटिंयों की नीलामी और मांओं के साथ रेप हो रहा!

Advertisement