The Lallantop

जालोर केस पर राजस्थान के मंत्री ने दलित से कहा, "मेरी किस्मत खराब है" और अरेस्ट करवा दिया

मंत्री गोविंद राम मेघवाल खुद दलित समुदाय से आते हैं और इस वजह से ही उन्हें दलित युवक ने फोन किया था

Advertisement
post-main-image
राजस्थान के मंत्री गोविंद राम मेघवाल | फाइल फोटो: सोशल मीडिया

राजस्थान (Rajasthan)के जालोर (Jalore) में शिक्षक की पिटाई से हुई दलित छात्र की मौत की घटना का पूरे देश में विरोध हो रहा है. इस बीच एक युवक ने राजस्थान के मंत्री गोविंद राम मेघवाल को कॉल किया और छात्र की मौत पर मंत्री की चुप्पी पर सवाल उठा दिए. इससे मंत्री बिफर गए और उन्होंने युवक को खूब खरी-खोटी सुनाई. फिर उसे गिरफ्तार करवा दिया. इस बातचीत का ऑडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ऑडियो में मंत्री Govind Ram Meghwal क्या कह रहे हैं?

आजतक से जुड़े शरत कुमार के मुताबिक मंत्री गोविंद मेघवाल के विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला के रहने वाले भंवरलाल जयपाल नामक युवक ने मंत्री को फोन किया. उसने जब जालोर की घटना पर मंत्री से बोलने को कहा तो मंत्री ने उसे गंदी-गंदी गालियां दीं और उससे कहा,

मुझे मत सिखाओ क्या करना है. मेरी क़िस्मत ख़राब है कि मैं इस दलित समाज में पैदा हुआ, जो तेरे जैसों से बात करनी पड़ रही है. राजासर के क्या हालात हैं? ठाकुरों ने क्या हाल कर रखा है, इस बात की चिंता नहीं है. मैंने लाठियां खाकर तुम लोगों के लिए संघर्ष किया है. मुझसे ही बहस कर रहे हो. मर जाओ डूब कर, जूते यहां पड़ रहे हैं और तुम्हें जालोर याद आ रहा है.

Advertisement

आजतक के शरत कुमार के मुताबिक इस घटना के कुछ देर बाद राजस्थान पुलिस फोन करने वाले युवक भंवरलाल के घर पहुंची और उसे शांतिभंग करने के मामले में रात को ही गिरफ्तार कर लिया.

मंत्री Govind Ram Meghwal की सफाई

उधर, ऑडियो वायरल होने के बाद गोविंद राम मेघवाल ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि भंवरलाल को पकड़वाने में उनका कोई हाथ नहीं है. मंत्री के मुताबिक यह उनके खिलाफ एक  राजनीतिक साजिश है.

बता दें कि जालोर के सुराणा गांव के नौ साल के इंद्र मेघवाल की शिक्षक की पिटाई से मौत हो गई थी. इंद्र सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था. आरोप है कि 20 जुलाई को बच्चे ने स्कूल में रखे एक मटके से पानी पी लिया था. इस बात पर शिक्षक छैल सिंह ने उसकी पिटाई कर दी. मासूम को गंभीर हालत में उदयुपर और अहमदाबाद ले जाया गया. 24 दिन इलाज के बाद मासूम की मौत हो गई. बीते शनिवार को पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

वीडियो देखें : राजस्थान: दलित छात्र के दोस्तों ने बताया टीचर ने उसे क्यों पीटा था

Advertisement