The Lallantop

CBSE का छात्र वेदांत को जवाब आया, 'पाकिस्तानी' कहने वाले आंख न मिला पाएंगे

CBSE ने वेदांत की शिकायत को संज्ञान में लिया है. साबित किया है कि वो सीबीएसई के छात्र हैं और उन्होंने पेपर भी दिया था. जिस फीजिक्स पेपर को लेकर उन्होंने शिकायत की थी, उसकी आंसर शीट उन्हें मेल की है.

Advertisement
post-main-image
वेदांत को सीबीएसई ने मेल करके आंसर शीट भेजी है. (फोटो- AI Generated)

पहले साल भर मेहनत कर पढ़ाई करिए. फिर परीक्षा दीजिए और जब रिजल्ट आए तो पता चलेगा कि आपको उतने नंबर नहीं मिले जितना अच्छा आपका पेपर गया था. पेपर चेकिंग में गड़बड़ी या धांधली की आप जैसे ही शिकायत करेंगे, आपको ‘Anti-National’ या ‘पाकिस्तानी’ घोषित कर दिया जाएगा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये कोई काल्पनिक कहानी नहीं है. ये सब एक छात्र के साथ हुआ है. CBSE के 12वीं क्लास के स्टूडेंट वेदांत ने सोशल मीडिया पर CBSE के नए पेपर चेकिंग सिस्टम की शिकायत की तो उन्हें ‘पाकिस्तानी’ कहकर ट्रोल किया जाने लगा. 

हालांकि, CBSE ने वेदांत की शिकायत को संज्ञान में लिया है. साबित किया है कि वो CBSE के छात्र हैं और उन्होंने पेपर भी दिया था. जिस फिजिक्स पेपर को लेकर उन्होंने शिकायत की थी, उसकी आंसर शीट उन्हें मेल की है. गलती भी मानी है कि उनके नंबर सही नहीं जोड़े गए थे. वेदांत को लिखे मेल में CBSE ने बताया है कि फिजिक्स में उनके नए नंबर जल्द ही अपडेट कर दिए जाएंगे.  

Advertisement
vedant
वेदांत ने एक्स पर शिकायत पोस्ट की थी.

ये सब क्या मामला है, चलिए विस्तार से जानते हैं. 

वेदांत की शिकायत और उसके बाद उनकी ट्रोलिंग ने लोगों का ध्यान तब खींचा जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर उनके सपोर्ट में पोस्ट किया. पोस्ट में क्या लिखा था, वो बताएंगे, पहले जान लेते हैं कि वेदांत की शिकायत क्या थी? और विवाद क्या था?

दरअसल CBSE ने जब से 12वीं का रिजल्ट जारी किया है, तभी से विवाद हो रहा है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों ने ऑनस्क्रीन मार्किंग यानी ‘OSM’ के चलते कम नंबर दिए जाने का आरोप लगाया था. इसके बाद री-इवैल्यूएशन प्रोसेस के तहत जब स्कैन कॉपी डाउनलोड करने की बारी आई तो उसमें कई तरह की गड़बड़ी पाई गई. कुछ छात्रों ने पहले ब्लर कॉपी की शिकायत की. कुछ छात्रों ने आरोप लगाए कि उन्हें किसी और की कॉपी दे दी गई है. यानी कॉपी मिसमैच हो गई है. ऐसे ही आरोप वेदांत ने भी लगाए थे.

Advertisement
वेदांत के आरोप क्या थे?

CBSE की वेबसाइट से अपनी कॉपी डाउनलोड करने के बाद वेदांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कॉपी में उसकी हैंडराइटिंग ही मैच नहीं कर रही है. उसे किसी और की कॉपी दे दी गई है. उसमें वो सवाल भी नहीं हैं, जिन्हें उन्होंने परीक्षा में सॉल्व किया था.

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने वेदांत की प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट शेयर करना शुरू कर दिए. इसमें आरोप लगाया जाने लगा कि ये पाकिस्तान का अकाउंट है. वेदांत को ‘Anti-National’ और ‘पाकिस्तानी’ करार दिया जाने लगा. विवाद बढ़ा और कुछ लोगों ने जब फैक्ट चेक किया तो वेदांत पर आरोप लगाने वाले कुछ लोगों ने या तो माफी मांग ली या फिर अपना पोस्ट ही डिलीट कर लिया. वेदांत को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले लोगों को अब विपक्ष भी निशाने पर ले रहा है.

rahul gandhi
राहुल गांधी ने वेदांत के सपोर्ट में पोस्ट लिखा.
राहुल गांधी ने क्या कहा?

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा,

एक 17 साल का बच्चा, जिसकी कॉपी गलत जांची गई. न्याय की उम्मीद में सोशल मीडिया पर आया. मगर, उसे मदद नहीं. गालियां मिलीं. BJP के IT cell ने उसे ‘Anti-National’ कहा. ‘Soros’ का एजेंट कहा. ‘Deep State’ का हिस्सा कहा. 

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि एक 17 साल का बच्चा अपने भविष्य के लिए आवाज उठाता है और यह BJP उसे देशद्रोही बना देती है. सच ये है कि मोदी सरकार युवाओं और Gen Z से डरती है, क्योंकि वो अब सवाल पूछ रहे हैं. जो सवाल पूछे, उसे यह सरकार बदनाम करती है. डराती है. कुचलती है. 

हालांकि, अब CBSE ने वेदांत को सही आंसर शीट भेजकर ये मान लिया है कि वो सही बोल रहा था और सच में CBSE से गलती हुई थी.

वीडियो: ट्विशा शर्मा हत्याकांड की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने गिरिबाला सिंह पर क्या कहा?

Advertisement