The Lallantop

कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके अब दिल्ली HC क्यों पहुंच गए?

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सीजेपी के एक्स हैंडल पर लगे बैन को चुनौती दी है.

Advertisement
post-main-image
सीजेपी का अकाउंट बैन होने पर हाईकोर्ट पहुंचे अभिजीत दिपके. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अभिजीत दिपके ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर CJP के 'एक्स' अकाउंट पर लगे प्रतिबंध को चुनौती दी है, जिसके आधार पर कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हो सकती है।
  • केंद्र सरकार ने IB के इनपुट के बाद IT Act, 2000 के Section 69A के तहत CJP के 'एक्स' अकाउंट को राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण ब्लॉक किया था।
  • कोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद इस मामले का निर्णय सोशल मीडिया अकाउंट के ब्लॉकिंग के नियमों और सुरक्षा कारणों के आधार पर आगे सामने आएगा।

कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के फाउंडर अभिजीत दिपके अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं. मामला है उनकी सोशल मीडिया वाली पार्टी CJP के ‘एक्स’ अकाउंट को ब्लॉक किए जाने का. यानी अब सोशल मीडिया की लड़ाई अदालत के दरवाजे तक पहुंच गई है. 

Advertisement

‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिजीत दिपके ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर CJP के एक्स हैंडल पर लगे बैन को चुनौती दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिपके ने याचिका वकील नकुल गांधी के जरिए दाखिल की है. इसी हफ्ते सुनवाई हो सकती है.

अभिजीत दिपके X अकाउंट ब्लॉक के खिलाफ कोर्ट पहुंचे

रिपोर्ट के मुताबिक, IB (इंटेलीजेंस ब्यूरो) से मिले इनपुट्स के बाद केंद्र सरकार ने इस ‘एक्स’ अकाउंट पर कार्रवाई की. आरोप था कि अकाउंट पर शेयर की जा रही कुछ चीजों से राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ सकता है. इसके बाद आईटी मंत्रालय ने IT Act, 2000 के Section 69A के तहत X को ‘account withheld’ करने यानी प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया.

Advertisement

सेक्शन 69A वो कानूनी प्रावधान है, जिसके तहत सरकार ऑनलाइन कॉन्टेंट या अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दे सकती है. लेकिन वो ऐसा तब कर सकती है जब मामला राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता या कानून व्यवस्था पर खतरे से जुड़ा माना जाए.

बता दें कि इससे पहले 23 और 24 मई के दौरान अभिजीत दिपके ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कई गतिविधियों का दावा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि CJP का इंस्टाग्राम पेज हैक कर लिया गया है. उनके अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी छेड़छाड़ हुई है. उनका एक्स अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया. बैकअप अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया. यहां तक कि उनकी वेबसाइट भी बंद कर दी गई.

हालांकि बाद में 24 मई को उन्हें कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पेज का एक्सेस वापस मिल गया. इसी बीच CJP की वेबसाइट को लेकर भी विवाद बढ़ गया. अभिजीत दिपके ने दावा किया कि उनकी वेबसाइट cockroachjantaparty.org बंद कर दी गई है. उनका आरोप था कि वेबसाइट पर करीब 10 लाख लोगों ने बतौर मेंबर रजिस्ट्रेशन किया था और लगभग 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए पिटिशन पर साइन किए थे.

Advertisement

लेकिन यहां टेक्निकल बात समझना जरूरी है. वेबसाइट खोलने पर “DNS_PROBE_FINISHED_NXDOMAIN” एरर दिखाई दिया. ये एरर कई वजहों से आ सकता है. जैसे: डोमेन एक्सपायर होना, Lapse हो जाना, डोमेन बदलना या डिलीट ही हो होना. मुमकिन है डोमेन सर्वर से जुड़ा ये एरर सरकारी आदेश के बाद आया हो, लेकिन ये जरूरी नहीं. इसलिए सिर्फ इस एक Error के आधार पर ये तय नहीं किया जा सकता कि CJP की Website सरकारी आदेश पर ही बंद हुई है.

वीडियो: छत्तीसगढ़ में पेंशन की खातिर, 90 साल की सास को पीठ पर लादकर महिला मीलों पैदल चली

Advertisement