सीट-करौली
पार्टी- बीएसपी
किसको हराया- कांग्रेस के दर्शन सिंह को
कितने वोट से-9562
क्या खास- लाखन सिंह ने बीएसपी से चुनाव लड़ा. इससे पहले ये सीट कांग्रेस के दर्शन सिंह के पास थी. बीजेपी ने रिटायर्ड आईएएस ओपी सैनी को प्रत्याशी बनाया था. दीपचंद खैरिया
सीट-किशनगढ़ बास
पार्टी-बीएसपी
किसको हराया-बीजेपी के रामहेत सिंह यादव को
कितने वोट से-9916
क्या खास-दीपचंद खैरिया पहले कांग्रेस में थे. दो बार चुनाव हार चुके थे तो पार्टी ने टिकट काट दिया और सांसद करण सिंह यादव को दे दिया. दीपचंद बीएसपी से चुनावी मैदान में उतरे और जीते. जोगिंदर सिंह अवाना
सीट-नदबाई
पार्टी-बीएसपी
किसको हराया-बीजेपी की कृष्णेंद्र कौर (दीपा )
कितने वोट से-4094
क्या खास- गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जोगिंदर सिंह अवाना रहने वाले यूपी के हैं. चुनाव के दौरान उन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. वाजिब अली
सीट-नागर
पार्टी-बीएसपी
किसको हराया-सपा के नेम सिंह को
कितने वोट से-25467
क्या खास-वाजिब अली पिछले चुनाव में किरोड़ी लाल मीणा की पार्टी एनपीपी से चुनाव लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे. किरोड़ी लाल मीणी बीजेपी में चले गए तो वाजिब अली ने बीएसपी का दामन थाम लिया. संदीप कुमार
सीट-तिजारा
पार्टी-बीएसपी
किसको हराया-कांग्रेस के ऐमुद्दीन अहमद खान उर्फ दुर्रू मियां
कितने वोट से-4457
क्या खास-तिजारा में 2013 में हुए चुनाव में बीएसपी दूसरे नंबर पर रही थी. उस वक्त फजल हुसैन कैंडिडेट थे. इस बार पार्टी ने प्रत्याशी बदला और जीत हुई. राजेंद्र सिंह गुढ़ा
सीट-उदयपुरवाटी
पार्टी-बीएसपी
किसको हराया-बीजेपी के शुभकरण चौधरी को
कितने वोट से-5534
क्या खास-राजेंद्र सिंह गुढ़ा 2008 में भी बीएसपी से चुनाव लड़े थे और जीते थे. बाद में वो कांग्रेस में शामिल हो गए और 2013 का चुनाव हार गए. 2018 में फिर से बीएसपी का दामन थामा, जनक्रांति यात्रा निकाली और चुनाव जीत गए. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पास हैं तीन सीटें हनुमान बेनीवाल
सीट-खींवसर
पार्टी- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
किसको हराया- कांग्रेस के सवाई सिंह चौधरी को
कितने वोट से-16,948
क्या खास-बीजेपी से निकाले जाने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते. इस बार पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा और खुद को किसान नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश की. इंदिरा देवी
सीट-मेड़ता
पार्टी-राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
किसको हराया-निर्दलीय लक्ष्मण राम मेघवाल को
कितने वोट से-12835
क्या खास-हनुमान बेनीवाल की पार्टी से चुनाव लड़ा. कांग्रेस से लक्ष्मण राम मेघवाल को टिकट नहीं मिला, तो वो निर्दलीय मैदान में उतरे. मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया और इंदिरा देवी बाजी मार ले गईं. पुखराज गर्ग
सीट-भोपालगढ़
पार्टी-राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
किसको हराया-कांग्रेस के भंवरलाल बलई को
कितने वोट से-4962
क्या खास- पुखराज गर्ग हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से चुनाव लड़े और जीत हासिल की. सीपीएम के पास हैं दो सीटें बलवान पूनिया
सीट- भद्रा
पार्टी-सीपीएम
किसको हराया- बीजेपी के संजीव कुमार को
कितने वोट से-23153
क्या खास- बलवान पूनिया किसान नेता हैं. पिछली बार बीजेपी के संजीव कुमार से 26,000 वोट से हार गए थे. गिरधारी लाल
सीट-श्रीडूंगरगढ़
पार्टी-सीपीएम
किसको हराया-कांग्रेस के मंगलाराम को
कितने वोट से-23896
क्या खास-गिरधारी लाल किसान नेता हैं. पिछले 35 साल से राजनीति में सक्रिय हैं. राजस्थान में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की लाठी से दोनों पैर टूट गए थे. अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. भारतीय ट्राइबल पार्टी के खाते में आईं दो सीटें रामप्रसाद
सीट-सागवाड़ा (डूंगरपुर)
पार्टी-भारतीय ट्राइबल पार्टी
किसको हराया-बीजेपी के शंकरलाल को
कितने वोट से-4582
क्या खास-रामप्रसाद ने गुजरात के नेता छोटू वसावा की पार्टी भारतीय ट्राइबल पार्टी से चुनाव लड़ा. बतौर निर्दलीय राम प्रसाद 2008 और 2013 में भी चुनाव लड़े थे और हार गए थे. राजकुमार रोट
सीट-चौरासी
पार्टी- भारतीय ट्राइबल पार्टी
किसको हराया-बीजेपी के सुशील कटारा को
कितने वोट से-12934
क्या खास- यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. गुजरात के नेता छोटू भाई वसावा की भारतीय ट्राइबल पार्टी से चुनाव लड़कर राजकुमार रोट ने वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे सुशील कटारा को मात दी. सबसे खास बात ये है कि राजकुमार रोट राजस्थान विधानसभा में सबसे कम उम्र के विधायक हैं. रालोद के खाते में गई एक सीट डॉ. सुभाष गर्ग
सीट- भरतपुर
पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल
किसको हराया- विजय बंसल उर्फ पप्पू बंडा
कितने वोट से-15,710
क्या खास- पश्चिमी यूपी में खासा दखल रखने वाली चौधरी अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल से सुभाष गर्ग ने जीत दर्ज की है. सुभाष अशोक गहलोत के खास माने जाते हैं. रालोद के साथ हुए गठबंधन के बाद सुभाष रालोद के टिकट पर उतरे और चुनाव जीते. हालांकि इस सीट से पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह का नाम चल रहा था, लेकिन नटवर सिंह की किताब का हवाला देकर जगत सिंह का टिकट काट दिया गया. 13 निर्दलियों ने जीत हासिल की लक्ष्मण मीणा
सीट- बस्सी
पार्टी- निर्दलीय
किसको हराया- बीजेपी के कन्हैयालाल को
कितने वोट से- 42764
क्या खास- लक्ष्मण मीणा कांग्रेस में थे, लेकिन टिकट कटने के बाद उन्होंने बगावत कर दी और निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गए. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दौलत सिंह मीणा को चौथे स्थान पर धकेल दिया. बलजीत यादव
सीट-बहरोड़
पार्टी- निर्दलीय
किसको हराया- कांग्रेस के रामचंद्र को
कितने वोट से- 3386
क्या खास- 2013 के चुनाव में बलजीत यादव दूसरे नंबर पर थे. बीजेपी के डॉ. जसवंत यादव ने मात दी थी. इसी साल कांग्रेस में शामिल हुए थे. टिकट न मिलने की वजह से निर्दलीय मैदान में उतरे और जीत दर्ज की. बाबूलाल नागर
सीट-दुदु
पार्टी- निर्दलीय
किसको हराया- बीजेपी के प्रेम चंद बैरवा को
कितने वोट से-14779
क्या खास-बाबूलाल नागर कांग्रेस के विधायक और गहलोत सरकार में मंत्री रहे थे. उनपर रेप का आरोप था, जिसकी सीबीआई जांच हो रही थी. कांग्रेस ने टिकट काट दिया, जिसके बाद वो निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गए. राजकुमार गौड़
सीट-श्रीगंगानगर
पार्टी- निर्दलीय
किसको हराया- कांग्रेस के अशोक चांडर को
कितने वोट से-9180
क्या खास-राजकुमार गौड़ पहले कांग्रेस में थे. उन्हें इस चुनाव में टिकट नहीं मिला. इसके बाद वो निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गए. रामकेश मीणा
सीट-गंगापुर
पार्टी- निर्दलीय
किसको हराया- बीजेपी के मानसिंह गुर्जर को
कितने वोट से-10066
क्या खास- रामकेश मीणा कांग्रेस से विधायक थे. इस चुनाव में कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर राजेश अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा था. महादेव सिंह
सीट- खंडेला
पार्टी-निर्दलीय
किसको हराया- बीजेपी के वंशीधर बाजिया को
कितने वोट से-4348
क्या खास- महादेव सिंह कांग्रेस की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे हैं. ऐन वक्त पर पार्टी ने उनका टिकट काटकर सुभाष मील को टिकट दे दिया था. सुरेश टाक
सीट- किशनगढ़
पार्टी- निर्दलीय
किसको हराया-बीजेपी के विकास चौधरी को
कितने वोट से-17452
क्या खास- सुरेश टाक पहले नगर परिषद के सभापति और किशनगढ़ मार्बल असोसिएशन के अध्यक्ष रहे थे. बीजेपी ने सिटिंग विधायक भागीरथ चौधरी का टिकट काटकर विकास चौधरी को दे दिया. इससे बीजेपी में अंदरखाने फूट हो गई और सुरेश टाक जीत गए. रमीला खड़िया
सीट-कुशलगढ़
पार्टी-निर्दलीय
किसको हराया-बीजेपी के भीमा भाई को
कितने वोट से-18950
क्या खास-रमीला खड़िया कांग्रेस में थीं. चुनाव से ठीक पहले कुशलगढ़ सीट कांग्रेस ने गठबंधन के लिए छोड़ दी और शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल के उम्मीदवार फतेह सिंह को टिकट दे दिया. इसके बाद रमीला खड़िया निर्दलीय मैदान में उतरीं. ओमप्रकाश हुडला
सीट-महुआ
पार्टी-निर्दलीय
किसको हराया-बीजेपी के राजेंद्र को
कितने वोट से-9985
क्या खास-बीजेपी में किरोड़ीलाल मीणा की वापसी के बाद ओमप्रकाश हुडला का टिकट काट दिया गया था. नाराज हुडला निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे और जीते. खुशवीर सिंह
सीट-मारवाड़ जंक्शन
पार्टी-निर्दलीय
किसको हराया-बीजेपी के केसाराम चौधरी को
कितने वोट से-251
क्या खास-खुशवीर सिंह ने पिछले दो चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे. इस बार कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया और जस्सा राम राठौड़ को टिकट दे दिया था. आलोक बेनीवाल
सीट-शाहपुरा
पार्टी- निर्दलीय
किसको हराया-कांग्रेस के मनीष यादव को
कितने वोट से-3855
क्या खास-आलोक बेनीवाल पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे. इस बार कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था. संयम लोढ़ा
सीट-सिरोही
पार्टी-निर्दलीय
किसको हराया-बीजेपी के ओटाराम देवासी को
कितने वोट से-10,253
क्या खास- संयम लोढ़ा ने 2013 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था और हार गए थे. इस बार पार्टी ने टिकट काट दिया, तो निर्दलीय ही चुनावी मैदान में उतर गए. कांति प्रसाद
सीट-थानागाजी
पार्टी-निर्दलीय
किसको हराया- निर्दलीय हेमसिंह को
कितने वोट से-29,350
क्या खास-कांति प्रसाद ने 2013 में एनपीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और हार गए थे. किरोड़ी लाल मीणा के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांति प्रसाद निर्दलीय ही मैदान में उतरे और जीत गए. राजस्थान चुनाव 2018: सपोटरा सीट से किरोड़ीमल मीणा की पत्नी गोलमा देवी चुनाव जीतीं या हारीं?























