The Lallantop

स्पेशल ट्रेनें बंद होंगी, पुराने किराए पर चलेंगी 1700 ट्रेनें, पर एक पेच है

स्पेशल ट्रेनों का किराया 30 प्रतिशत ज्यादा था.

Advertisement
post-main-image
स्पेशल की जगह फिर से रेगुलर ट्रेनें चलेंगी.
कोरोना की वजह से पिछले कई महीने से रेगुलर ट्रेनों पर रोक लगा दी गई थी. इसकी जगह स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही थीं, जिनका किराया रेगुलर ट्रेनों से 30 प्रतिशत ज्यादा था. लेकिन अब रेलवे ने फिर से रेगुलर ट्रेनों को शुरू करने का फैसला किया है. सरकार ने लगभग 1700 से अधिक ट्रेनों की सूची तैयार की है जो कोविड के समय बंद की गईं थीं. हालांकि रेलवे ने साफ कर दिया है कि भले ही सभी ट्रेनों को रेगुलर किया जा रहा, लेकिन कोविड की सभी गाइडलाइंस जारी रहेंगी. स्पेशल ट्रेनें होंगी बंद! कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद देश में मार्च 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन कि घोषणा की थी. 25 मार्च,2020 को ट्रेन सर्विस को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था. 166 साल में ऐसा पहली बार हुआ था जब ट्रेन का परिचालन रुक गया था. हालांकि इस दौरान ट्रेन से माल की आवाजाही चालू रही, केवल यात्री ट्रेनें बंद हुईं. इसके बाद मई 2020 से पहले श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और बाद में स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ.रेगुलर ट्रेनों के नंबर में बदलाव कर उन्हें स्पेशल ट्रेनों के रूप में संचालित किया गया. हालांकि इन ट्रेनों में सामान्य के मुकाबले अधिक किराया लिया जाता था और जनरल क्लास टिकट को भी बंद किया गया था. लेकिन अब मेल स्पेशल और हॉलिडे स्पेशल, दो श्रेणियों में चलने वाली सभी कोविड ट्रेनों को आखिरकार बंद किया जाएगा. किराया कोविड से पहले जितना लगेगा

स्पेशल ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों से 30 प्रतिशत ज्यादा था. इन स्पेशल ट्रेनों जैसे, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्री को ट्रेन में बिना किसी अन्य लाभ के ₹20 अधिक देने पड़ते थे. इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न यात्रियों को दी जाने वाली रेल यात्रा रियायतों को विशेष ट्रेनों में बंद कर दिया गया था. लेकिन अभ रेगुलर ट्रेनों को कोविड से पहले वाले किराए पर चलाया जाएगा. 

Advertisement

वहीं आजतक के अशोक सिंघल और मिलन शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल टिकट वाला सिस्टम भी खत्म होने जा रहा है. कहा गया है कि अब सिर्फ रिजर्व और वेटिंग टिकल वालों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी. जनरल क्लास वाली टिकट मौजूद नहीं रहने वाली है. इस बात पर भी जोर दिया गया है कि पहले से बुक हो चुकीं ट्रेन टिकट पर एक्स्ट्रा किराया नहीं वसूला जाएगा, वहीं कोई पैसा वापस भी नहीं होगा.

वहीं रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि ट्रेनों में अब भी कंबल,चादर, तकिया नहीं दिया जाएगा, जैसा कि कोरोना काल में नहीं दिया जा रहा था.

Advertisement

Advertisement
Advertisement