राहुल को मिलेगा न्यू इयर गिफ्ट, बनेंगे कांग्रेस चीफ!
राहुल यूरोप में मना रहे हैं छुट्टी. 8 जनवरी को लौटेंगे, उसके बाद पूरी हो सकती है कई कांग्रेस नेताओं की मुराद.
Advertisement

फोटो - thelallantop
राहुल गांधी का न्यू इयर इस बार ज्यादा हैप्पी हो सकता है. क्योंकि पहली बात तो वो जा रहे हैं छुट्टी एंजॉय करने यूरोप. और दूसरी खास बात ये कि छुट्टी से लौटने के बाद उनका प्रमोशन हो सकता है. सूत्र बता रहे हैं कि यूरोप से लौटने के बाद 8 तारीख को उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष चुना जा सकता है. राहुल 8 जनवरी को छुट्टी से वापस आ रहे हैं. कांग्रेस के भीतरखाने से खबरें आ रही हैं. कि 8 तारीख के बाद इसका ऑफिशियल एनाउंसमेंट हो सकता है. https://twitter.com/OfficeOfRG/status/681390541200687104 सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी से इस पर पूछा गया था पार्टी के फाउंडेशन डे पर. तब वो टाल गईं. लापरवाह मम्मी की तरह बोली 'जाकर उससे पूछो'. कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह कुछ महीने पहले बोले थे. कि कांग्रेस का जमीनी वर्कर जो है. उसके अंदर बड़ी इच्छा है कि राहुल गांधी पार्टी की कमान संभाले. लेकिन इसका फैसला लेने का हक सिर्फ पार्टी प्रेसिडेंट को है. कांग्रेस के कई नेता चाहते हैं कि यह सही समय है जब राहुल कांग्रेस की कमान संभालें. अकसर इस तरह के बयान सामने आते हैं. पार्टी के नेता लोग भी देख रहे हैं. कि राहुल गांधी का मूड बदला बदला है. अब तक वो जिम्मेदारी उठाने से इनकार करते आए हैं. अबकी बार कुछ कुछ तैयार से लग रहे हैं. बहुत वक्त से पार्टी प्रेसिडेंट का चुनाव भी नहीं हुआ है. 129 साल पुरानी पार्टी में सोनिया गांधी सबसे ज्यादा वक्त तक अध्यक्ष रही हैं. ये पद मई 1998 से उनके अंडर में है. अभी पक्का तो कुछ नहीं है. लेकिन घर की खेती है यार. जिसको चाहो बना लो.
Advertisement













