# बात निकलेगी तो फिर -
बधाई हो अमित शाह जी, डायरेक्टर अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक. आपके बैंक को पहले पांच दिनों में 750 करोड़ के पुराने नोट बदलने के लिए पहला पुरस्कार मिला है. लाखों भारतीयों की जिंदगी नोटबंदी में तबाह हो गई, आपकी इस उप्लब्धि को सलाम. हैश टैग - शाह ज़्यादा खा गया.- ये था वो ट्वीट जो राहुल ने 22 जून, 2018 को किया था
# ये ट्वीट किया किस आधार पर था?
दरअसल मुंबई के एक बंदे की आरटीआई पर मिले जवाब के बाद राहुल गांधी और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अमित शाह पर आरोप लगाए थे. इसी आरोप की कड़ी में ये ट्वीट भी था. और यहीं से शुरू हुई पूरी भसड़. इस टिप्पणी को लेकर अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (ADC) के डायरेक्टर अजय पटेल ने कोर्ट में के मानहानि की याचिका दायर कर दी. याचिका में दलील दी गई थी कि दोनों नेताओं ने बैंक के खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं.# दोनों नेता कौन?
एक तो अपने राहुल गांधी, दूसरे रणदीप सिंह सुरजेवाला.# तो अब?
तो अब इसी केस को लेकर 08 अप्रैल, 2019 को कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ओर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के खिलाफ समन जारी किए हैं. कोर्ट ने दोनो ही नेता को 27 मई को हाज़िर होने को कहा है. दिक्कत ये है कि समन ठीक उस वक्त में आया है जब चुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं. होने को रिलीफ की बात ये है कि मानहानि का मामला कोई आपराधिक टाइप मामला नहीं इसलिए राहुल 27 मई तक चैन की बंसी बजा सकते हैं. तब तक चुनाव निपट ही जाने हैं.ये खबर अहमदाबाद में आज तक की पत्रकार गोपी मनियार के इनपुट्स के आधार पर हुई है.





.webp?width=60&quality=70)






