'अंग्रेजी मीडियम' से इरफान की तस्वीरें आईं जिनमें वो पहचाने नहीं जा रहे
साल भर बीमारी से लड़ने के बाद इरफान कमजोर नजर आ रहे हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
इरफान लौट आए हैं. बीमारी को सरहद पार ही निपटा आए हैं. और आते ही काम पर जुट गए हैं. हिंदी मीडियम का सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' आ रही है. उसके लिए प्रोड्यूसर्स ने इरफान का काफी इंतजार किया. शुक्रवार को मेडॉक फिल्म्स ने सेट का फोटो शेयर किया. जिसमें इरफान एकदम दुबले पतले से दिखाई दे रहे हैं. बीमारी आदमी को कितना तोड़ देती है, ये इरफान को देख पता चलता है.
पिछले साल दुनिया फुल स्पीड में आगे बढ़ रही थी तभी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ये डरा देने वाली खबर आई थी. कि इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं. इससे निकलने में एक साल लग गया. जिन प्रोजेक्ट्स में वो लगे थे उनमें से हिंदी मीडियम का सीक्वल मेन था. इसे होमी अडजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं. पुरानी जोड़ी इसमें रिपीट नहीं हो रही है. यानी सबा कमर इसमें नहीं हैं. कहा जा रहा है कि इरफान के अपोजिट करीना कपूर हैं. और इरफान की बेटी का रोल राधिका मदान करेंगी. तरण आदर्श ने ट्वीट किया है कि इस फिल्म में इरफान मिठाई की दुकान चलाते दिखेंगे. दीपक डोबरियाल उनके भाई के रोल में हैं. फोटो और जानकारी सब आ रही है. रिलीज डेट भी कुछ दिन में आ जाएगी. फिर से इरफान की एक्टिंग के फैन्स को एंटरटेनमेंट से मन भरने का मौका मिलेगा.
Advertisement













