The Lallantop

बेंगलुरु में मोलेस्टेशन की CCTV फुटेज निकली फर्जी

इश्क क्या न करवाए!

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बेंगलुरु में न्यू ईयर पार्टी से लौट रही लड़की से छेड़खानी एक गली में हुई. इस वाकये का जो CCTV फुटेज बना, उसने दो काम किए. पहला ये कि वो वहशियत टीवी के ज़रिए हमारे घरों में पहुंची और हम सबने उससे पैदा हुई दहशत को महसूस किया. दूसरा ये कि पुलिस को अपना काम करने में मदद मिली और बदमाश पकड़े गए.
1 जनवरी को बेंगलुरु में एक लड़की से बदसलूकी हुई थी. CCTV फुटेज स्क्रीनग्रैब.
1 जनवरी को बेंगलुरु में एक और लड़की पर सेक्शुअल असॉल्ट हुआ था. CCTV फुटेज स्क्रीनग्रैब.
इस फुटेज से एक तीसरा काम भी हुआ था. वो ये कि एक साहब ने फुटेज से 'प्रेरणा' लेकर मोलेस्टेशन की एक घटना बाकायदा प्लान कर के करवाई. किसी ड्रामे की तरह. मामला दरअसल प्यार का था.
बेंगलुरु के ही एक सेल्स एग्ज़ीक्यूटिव इरशाद अपनी साली से इश्क करते थे. तीन साल हो गए थे. अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ था कि इरशाद के इश्क पर कोई आंच आती. लेकिन जब लड़की की शादी की बातें चलने लगी, तो इरशाद को अपनी मोहब्बत खतरे में महसूस होने लगी. कुछ ऐसा करना तय किया कि साली की शादी कुछ वक़्त के लिए रुक जाए. लेकिन सवाल था कि क्या किया जाए?
4 जनवरी की सुबह सभी छेड़खानी की फुटेज देख कर सोच में पड़ गए थे, कि हमारा समाज हमारे लिए ही कितना असुरक्षित होता जा रहा है. लेकिन इरशाद को फुटेज से एक अजीब आइडिया आ गया. उन्होंने एक ऐसी जगह तलाशी जहां एक दुकान के बाहर CCTV कैमरा लगा था. फिर उसी जगह पर ले जाकर लड़की को छिड़वा दिया. इस तरह, कि सारा वाकया CCTV पर रिकॉर्ड हो जाए. और इस सब के बाद खुद साली साहिबा को लेकर थाने पहुंच गए रिपोर्ट दर्ज करवाने. सोचा होगा कि इस वजह से लड़की की शादी की बात भी रुक जाएगी और वो उसकी नज़र में थोड़ा चढ़ भी जाएंगे.
पर पुलिस ने एक सख्ती से पूछा तो इरशाद टूट गए. बता दिया कि मरता क्या ना करता, प्यार में मजबूर था. इरशाद को उनकी 'मुहब्बत' का सिला ये मिला कि उनपर कोतवाली में क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी (आपराधिक साजिश) का मामला दर्ज हो गया. पुलिस इनपर फर्जी सबूत पेश करने का मामला भी दर्ज करने के बारे में सोच रही है.

किस्सा बड़ा कॉम्पलिकेटेड है. पर मुहब्बत आसान कहां होती है?

Advertisement


ये भी पढ़ें:


बेंगलुरु की घटना का पूरा सच: कई दिनों से पीछे पड़े थे लड़के

लड़की को सड़क चलते चूमकर भागना, ये आपको मजाक लगता है?

'उस रात लड़के 10-11 के झुंड में लड़कियों की ओर बढ़ रहे थे'

'किसी के कपड़ों का मतलब हां नहीं होता'

Advertisement
Advertisement