लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. इसको लेकर सभी पार्टियां अपनी कमर कस चुकी हैं. चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से लगातार नई योजनाओं का ऐलान किया जा रहा है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 10 मार्च को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे. जहां उन्होंने 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. साथ ही प्रधानमंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला भी बोला. आइये जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें:-
'देख लिया मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है... ' किस पर निशाना लगा PM मोदी ने इतनी बड़ी बात बोल दी?
प्रधानमंत्री Narendra Modi 10 मार्च को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे. जहां उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं कीं. प्रधानमंत्री ने इस दौरान क्या-क्या कहा?

#प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजमगढ़ अब वो गढ़ है कि ये आजन्मगढ़ है... ये आजन्म गढ़ विकास का गढ़ रहेगा, आजन्म रहेगा और अनंतकाल तक विकास का गढ़ बना रहेगा, ये मोदी की गारंटी है.
#पिछली सरकारों में लोग लोगों को धोखा देने के लिए घोषणाएं करते थे. चुनाव से पहले पट्टिका लगाते थे और उसके बाद गायब हो जाते थे, नेता भी गायब हो जाते थे. आज देश देख सकता है कि मोदी दूसरी मिट्टी का इंसान है.
#पीएम मोदी ने कहा कि 2019 में हमने जो शिलान्यास किए, वह चुनाव के लिए नहीं थे. आप देख सकते हैं हमने उनका उद्घाटन भी कर दिया है. 2024 में भी किसी को इसे चुनाव के चश्मे से नहीं देखना चाहिए. ये मेरी विकास यात्रा का अभियान है.
#INDI गठबंधन को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास... जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे INDI गठबंधन की नींद उड़ा रहा है.
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साथ ही समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं.
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है. लेकिन पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है. यहां के लोगों ने माफिया राज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है.
वीडियो: पटना रैली में अमित शाह बोलें, 'भू और बालू माफिया को उलटा लटकाकर सीधा कर देंगे'











