प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata) में देश के पहले अंडरवॉटर मेट्रो (Underwater Metro) सेक्शन का उद्घाटन किया है. हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन हुगली नदी के नीचे बना हुआ है. ये अंडरवॉटर मेट्रो हावड़ा को पूर्वी तट पर सॉल्ट लेक सिटी (salt Lake City) से जोड़ेगी. हुगली नदी के नीचे ये मेट्रो सेक्शन 16.6 किलोमीटर लंबी है. इस सेक्शन में 6 स्टेशन हैं. उद्घाटन के बाद अब ये अंडरवॉटर मेट्रो आम लोगों के लिए उपलब्ध है.
देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो में क्या है खास? तस्वीरों में देखिए
PM Narendra Modi ने Kolkata में देश की पहली अंडरवॉटर मेट्रो का उद्घाटन किया है. इस सेक्शन पर मेट्रो ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन (ATO) सिस्टम से चलेगी.

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि ये मेट्रो हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की दूरी को 45 सेकंड में तय करेगी. एस्प्लेनेड और सियालदह के बीच ईस्ट-वेस्ट अलाइनमेंट का हिस्सा अब भी बन ही रहा है. सॉल्ट लेक सेक्टर V से सियालदह तक का हिस्सा पहले से ही उपयोग में है.

ये भी पढ़ें: 'चाय पर चर्चा' और 'मैं भी चौकीदार' के बाद विपक्ष ने कैसे तैयार की 'मोदी का परिवार'की पटकथा
इस सेक्शन पर मेट्रो ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन (ATO) सिस्टम से चलेगी. ATO सिस्टम में मेट्रो ड्राइवर के एक बटन दबाने के बाद ट्रेन अपने आप अगले स्टेशन पर पहुंचेगी.

रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि इस अंडरवॉटर मेट्रो में 5G इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी. साथ ही ये भी बताया गया है कि टनल में पानी की एक भी बूंद प्रवेश नहीं कर सकती.

इससे पहले अप्रैल 2023 में परीक्षण के तौर पर पानी के नीचे मेट्रो चलाई गई थी. भारत में ऐसा पहली बार हुआ था.

इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि कोलकाता मेट्रो का काम 1970 के दशक में शुरू हो गया था. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल में 40 सालों की तुलना कहीं अधिक तेजी से काम हुआ है.
वीडियो: नेता नगरी: अमित शाह से बात कर किसने विधायक 'सेट' कराए, आधी रात BJP की मीटिंग में हुआ क्या?











