प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा को संबोधित किया. पीएम ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पिछले कुछ दिनों में भारत ने 9 देशों के साथ ट्रेड डील की है. उन्होंने यूरोपियन यूनियन के साथ ट्रेड डील को मदर ऑफ ऑल डील बताते हुए कहा कि इस एक डील से भारत ने 27 देशों के साथ व्यापार समझौता किया है.
पीएम मोदी राज्यसभा में US-India Trade Deal पर क्या बोले?
PM Modi ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भारत ने 9 देशों के साथ ट्रेड डील की है.


उन्होंने कहा कि EU के साथ हुआ व्यापार समझौता दुनिया में भारत की स्थिरता का भरोसा बढ़ाता है. जबकि अमेरिका के साथ ट्रेड डील देश की अर्थव्यवस्था की तेजी और आगे बढ़ने का संकेत है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इन समझौतों की वैश्विक सराहना भारत की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है.
पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि UPA सरकार के समय भी ट्रेड डील की कोशिश हुई होंगी, लेकिन उनसे संभव नहीं हो पाया. उन्होंने आरोप लगाया कि तब की सरकार वोट बैंक की राजनीति में डूबी हुई थी, इसलिए अर्थव्यवस्था और व्यापार को सुलभ बनाने पर ध्यान नहीं दिया गया.
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व ग्लोबल साउथ की चर्चा कर रहा है, और उस चर्चा के सूत्रधार के रूप में भारत उभर कर सामने आया है. आज भारत वैश्विक मंचों पर ग्लोबल साउथ की एक बुलंद और प्रभावशाली आवाज बन चुका है तथा अनेक देशों के साथ मिलकर उसके मुद्दों को मजबूती से उठा रहा है.
NPA कम कियाप्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बैंकों में NPA (वापस ना मिलने वाला कर्ज) के 'पहाड़' को घटाकर 1 प्रतिशत से भी कम कर दिया है. राज्यसभा में बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने पहले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) को लेकर लोगों को गुमराह किया. उन्होंने कहा कि उस समय इन्हें घाटे में चलने वाली कंपनियों के रूप में दिखाया जाता था, लेकिन आज वही पीएसयू रिकॉर्ड मुनाफा कमा रहे हैं.
ममता बनर्जी पर हमलाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर राज्यसभा से हमला बोला. उन्होंने कहा कि समर्थ देश भी अवैध नागरिकों को अपने देश से निकाल रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल अवैध नागरिकों को बचाने के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटा रहा है. 4 फरवरी को सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में SIR के खिलाफ अपनी दलीलें दी थी. वह पहली मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पहली बार पद पर रहते हुए सुप्रीम कोर्ट में खुद दलीलें दीं.
पीएम मोदी ने पहले के कुछ नेता भारत की जनसंख्या को ताकत के बजाय समस्या मानते थे. उन्होंने एक प्रसंग रेखांकित करते हुए कहा कि Jawaharlal Nehru ने कथित तौर पर उस समय की 35 करोड़ आबादी को बड़ी चुनौती बताया था. प्रधानमंत्री ने इंदिरा गांधी का भी उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने ईरान यात्रा के दौरान एक बार कहा था कि भारत की समस्या बढ़कर 57 करोड़ लोगों तक पहुंच गई है.
कांग्रेस ने संसद का अपमान कियापीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश के संसद का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सदन में कागज़ फेंके गए और जब असम से एक सदस्य अध्यक्ष की कुर्सी पर थे तो मेज़ पर चढ़ गए. उन्होंने यह भी कहा कि जब एक दलित सदस्य अध्यक्षता कर रहे थे, तब भी ऐसा ही व्यवहार किया गया.
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि इस तरह कांग्रेस ने पूर्वोत्तर और एक दलित प्रतिनिधि का अपमान किया. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उन्हें इसलिए अपमानित किया गया क्योंकि वे दलित थे. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस असम के लोगों से नाराज़ है क्योंकि उन्होंने उसे नकार दिया.
कांग्रेस ने सिखों का अपमान कियानेता प्रतिपक्ष ने संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के लिए गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया था. Narendra Modi ने इस पर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी सिख समुदाय और सिख गुरुओं का अपमान है. प्रधानमंत्री ने शातिर दिमाग से उस सांसद को निशाना बनाया गया और सिर्फ इसलिए गद्दार कहा गया क्योंकि वह सिख हैं, जबकि कांग्रेस छोड़ने वाले अन्य नेताओं के लिए ऐसा शब्द इस्तेमाल नहीं किया गया.
उन्होंने कहा कि वह सांसद ऐसे परिवार से आते हैं जिसने देश के लिए बलिदान दिए हैं. उन्होंने कहा कि सिर्फ राजनीतिक विचारधारा बदल लेने से कोई गद्दार नहीं हो जाता.
वीडियो: संसद में आज: राहुल गांधी किससे झगड़े, क्यों टला पीएम मोदी का भाषण?

















.webp?width=120)


