The Lallantop

घंटों तक तैरकर बचाई फैमिली की जान, इस 13 साल के लड़के की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी!

ऑस्टिन अपने परिवार के साथ समुद्र किनारे छुट्टियां मनाने गया था. जल्द ही वे समुद्र के बीच में फंस गए. लेकिन 13 साल के ऑस्टिन ने हार नहीं मानी. उसने पानी में लगभग चार घंटे तक तैरकर अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों की जान बचाई. क्या है पूरा मामला?

Advertisement
post-main-image
अपने परिवार के साथ ऑस्टिन (दाएं) (फोटो: AP)

जिंदगी इंसान को बहुत कम मौका देती है ‘हीरो’ बनने का. इस मौके को जो भुना लेता है, वह ‘हीरो’ बन जाता है. लेकिन यह इतना आसान कहां है. होता तो सब ‘हीरो’ होते. आसान तो ऑस्टिन के लिए भी नहीं था. वह अपने परिवार के साथ समुद्र किनारे छुट्टियां मनाने गया था, लेकिन जल्द ही ये छुट्टियां जीने-मरने के संघर्ष में बदल गईं और पूरी फैमिली समुद्र के बीच में फंस गई. 13 साल के ऑस्टिन ने हार नहीं मानी और पानी में लगभग चार घंटे तक तैरकर अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों की जान बचाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्टिन एप्पलबी (13) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहता है. बीते हफ्ते वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने ‘क्विंडलुप बीच’ (Quindalup Beach) पर गया. 30 जनवरी की सुबह परिवार ने अपने होटल से कयाक और पैडल बोर्ड किराए पर लिए और समुद्र की तरफ निकल गए. पुलिस ने बताया कि तेज हवाओं और उबड़-खाबड़ समुद्र की वजह से जल्द ही वे किनारे से दूर बह गए.

Australia 13-year-old boy swam for hours to save his family
कयाक (बाएं) और पैडल बोर्ड (दाएं) (फोटो: indiamart/amazon)

अब वे समुद्र के बीच में थे. ऑस्टिन ने समुद्र किनारे जाने का फैसला किया ताकि वह अपने परिवार के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम की मदद ला सके. वह लगभग 4 किलोमीटर तैरकर किनारे तक पहुंचा और शाम करीब 6 बजे जमीन पर आकर उसने अधिकारियों को सूचना दी.  

Advertisement

मंगलवार, 3 फरवरी को ऑस्टिन ने उस दिन के बारे में याद करते हुए बताया,

लहरें बहुत बड़ी थीं और मैंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी. मैं बस यही सोचता रहा, 'बस तैरते रहो, बस तैरते रहो.' और फिर आखिरकार मैं किनारे पर पहुंच गया और वहीं गिर पड़ा.

ऑस्टिन ने शुरुआत में लाइफ जैकेट पहनकर एक इन्फ्लेटेबल बोट में सफर शुरू किया. लेकिन जैसे ही कश्ती में पानी भरने लगा, उसने उसे छोड़ दिया. आखिर में उसने लाइफ जैकेट भी उतार दी क्योंकि इससे उसकी स्पीड कम हो रही थी.

Advertisement

‘सबसे कठिन फैसलों में से एक’

ऑस्टिन की मां जोआन एप्पलबी (47) ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन को बताया, 

मेरे लिए सबसे कठिन फैसलों में से एक यह था कि मैंने ऑस्टिन से कहा, ‘किनारे तक पहुंचने की कोशिश करो और कुछ मदद मांगो.’

उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें पूरा भरोसा था कि उनका बेटा बच जाएगा, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता गया और मदद नहीं पहुंची, उनका डर बढ़ता गया.

ये भी पढ़ें: सीवर में गिरा बच्चा, 24 घंटे ढूंढा गया नहीं मिला, पुलिस घर पहुंची तो सामने बैठा था

पुलिस के हेलीकॉप्टर ने आखिरकार रात करीब 8:30 बजे जोआन, उनके बेटे ब्यू (12) और बेटी ग्रेस (8) को ढूंढ निकाला. तीनों अपने शुरुआती बिंदु से लगभग 14 किलोमीटर दूर बह गए थे और लगभग 10 घंटे पानी में बिताए थे. जोआन ने कहा, 

हम पॉजिटिव बने रहे. हम गा रहे थे, मजाक कर रहे थे और इसे एक खेल की तरह ले रहे थे. लेकिन सूरज डूबते ही हालात बहुत खराब हो गए. बहुत बड़ी-बड़ी लहरें थीं.

जब तक रेस्क्यू टीम पहुंची, तब तक तीनों ठंड से कांप रहे थे. ठंड की वजह से ब्यू के पैर सुन्न हो गए थे. जोआन ने कहा,

मेरे तीन बच्चे हैं. तीनों ही ठीक हैं…बस यही मायने रखता था.

पुलिस इंस्पेक्टर जेम्स ब्रैडली ने कहा कि ऑस्टिन ने जो किया वह असाधारण था. उन्होंने कहा, 

13 साल के लड़के की जितनी तारीफ की जाए कम है. उसके साहस ने आखिरकार उसकी मां और भाई-बहनों की जान बचाई.

परिवार के चारों सदस्यों की मेडिकल जांच की गई और उन्हें छुट्टी दे दी गई.

वीडियो: मध्यप्रदेश में हुई बस दुर्घटना, छात्रों ने तैर कर बचाई जान!

Advertisement