The Lallantop

अवैध कोयला खदान में जोरदार धमाका, 16 मजदूरों की मौत, वीडियो सामने आया

Meghalaya के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले की एक कोयला खदान में अचानक जोरदार धमाका हुआ. इस दौरान खदान में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए. धमाका इतना जबरदस्त था कि खदान के भीतर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया. अब भी कई मजदूरों के खदान में फंसे होने की खबर है.

Advertisement
post-main-image
मेघालय के एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत. (इंडिया टुडे)

मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक अवैध कोयला खदान में जबरदस्त विस्फोट के चलते 16 मजदूरों की मौत की खबर आई है. घटना की खबर मिलते ही मेघालय पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले की एक कोयला खदान में अचानक जोरदार धमाका हुआ. खदान में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए. धमाका इतना जबरदस्त था कि खदान के भीतर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया. अब भी कई मजदूरों के खदान में फंसे होने की खबर है. 

आशंका जताई जा रही है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर असम के थे. हालांकि स्थानीय प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Advertisement

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतकों में से एक मजदूर की पहचान असम के कटिगारा इलाके के बिहारा गांव के निवासी के तौर पर हुई है. हादसे की खबर मिलते ही मेघालय पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया. खदान के भीतर फंसे बाकी मजदूरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है.

प्रशासन ने आसपास के इलाके को घेराबंदी करके सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं. ताकि बचाव काम में किसी तरह की दिक्कत न आए. अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचने और मजदूरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए रैट होल माइनिंग समेत खनन के दूसरे अवैज्ञानिक तरीकों पर रोक लगा दी थी. रैट माइनिंग में सकरी सुरंगे खोदी जाती हैं, जो आमतौर पर 3 से 4 फीट ऊंची होती है. इन सुरंगों से होकर मजदूर कोयला खदानों में प्रवेश करते हैं. इसमें अक्सर उनकी जान खतरे में होती है. 

Advertisement

लेकिन एनजीटी की रोक के बावजूद मेघालय के कई हिस्सों में अवैध खनन जारी है. स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

वीडियो: मेघालय की अवैध कोयला खदान में 13 दिनों से फंसे हैं 15 खदान मजदूर

Advertisement