अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप एक महिला रिपोर्टर पर इतना भड़क गए कि उसे व्हाइट हाउस में सबके सामने ही भला-बुरा सुना दिया. ट्रंप ने सबके सामने रिपोर्टर से कहा कि तुम बहुत घटिया हो. तुम्हारे चैनल की रेटिंग सबसे खराब है. ट्रंप ने महिला रिपोर्टर से यहां तक कहा कि मैंने तुम्हे कभी मुस्कुराते हुए नहीं देखा. पूरा वाकया मीडिया के कैमरों में कैद हो गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
'तुम घटिया रिपोर्टर हो, 10 साल में हंसते नहीं देखा', महिला पत्रकार के सवाल पर क्यों तिलमिलाए ट्रंप?
Trump lashes out at Reporter: CNN की महिला रिपोर्टर ने ट्रंप से जेफरी एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा सवाल पूछा तो ट्रंप उन पर भड़क गए. फिर सबके सामने ही उन्हें बुरा भला कहने लगे.


घटना व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की है. ट्रंप मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे. तभी CNN की व्हाइट हाउस करेस्पोंडेंट केटलिन कॉलिन्स ने ट्रंप से जेफरी एपस्टीन फाइल्स से जुड़ा सवाल पूछा. उन्होंने पूछा कि फाइल्स के रिलीज किए गए डॉक्यूमेंट्स में एलन मस्क और कॉमर्स सेक्रेटेरी हॉवर्ड लटनिक के भी नाम हैं, क्या आपको इस बारे में पता है. इस पर ट्रंप ने कहा,
नहीं, मेरे पास करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं. मुझे नहीं पता. तुमने दो नाम बताए. मुझे यकीन है कि वे ठीक हैं. वरना बड़ी-बड़ी हेडलाइन होतीं.
इसके बाद केटलिन ने ट्रंप से रिलीज की फाइल्स में काट-छांट के बारे में सवाल करने की कोशिश की. इस पर ट्रंप ने पहले तो उसे टालने की कोशिश की. कहा कि अब देश को किसी और चीज पर ध्यान देना चाहिए. अब जब मेरे बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है, सिवाय इसके कि यह मेरे खिलाफ एक साज़िश थी. एपस्टीन और दूसरे लोगों द्वारा. इसके बाद भी केटलिन ने एपस्टीन से जुड़ा सवाल पूछना जारी रखा. इस पर ट्रंप अचानक उन पर भड़क गए. उन्होंने फिर केटलिन पर हमला बोलना शुरू कर दिया. कहा,
तुम बहुत बुरी हो. तुम सबसे घटिया रिपोर्टर हो. तुम्हारे जैसे लोगों की वजह से CNN की रेटिंग सबसे खराब है. तुम्हें पता है, तुम एक जवान महिला हो और मैंने तुम्हें कभी मुस्कुराते हुए नहीं देखा. मैं तुम्हें दस साल से जानता हूं, मैंने तुम्हारे चेहरे पर कभी मुस्कान नहीं देखी. तुम्हें पता है तुम क्यों नहीं मुस्कुरा रही हो? क्योंकि तुम्हें पता है कि तुम सच नहीं बोल रही हो.
यह भी पढ़ें- ट्रेड डील की घोषणा के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, USA ने फिर कर दिया बड़ा दावा
ट्रंप की इन टिप्पणियों के बीच भी केटलिन अपना सवाल जारी रखती हैं और कहती हैं कि मैं यौन शोषण के पीड़ितों के बारे में पूछ रही हूं. लेकिन ट्रंप ने अपना हमला जारी रखा. उन्होंने कहा कि तुम्हारा ऑर्गेनाइजेशन बेईमान है और उन्हें तुम पर शर्म आनी चाहिए. इस पूरी घटना का वीडियो केटलिन कॉलिन्स ने खुद अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि देश को एपस्टीन फाइलों से आगे बढ़ना चाहिए. जब उनसे जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी की गई लेटेस्ट जानकारी पर सवाल पूछा गया, तो वह भड़क गए.
वीडियो: पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फ़ोन कॉल, ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ कम कर दिए?















.webp?width=120)

.webp?width=120)
