Pankaj Tripathi स्टारर Mirzapur: The Movie कब रिलीज़ होगी? Ranbir Kapoor की Animal Park के बारे में Sandeep Reddy Vanga ने क्या अपडेट दिया है? Allu Arjun स्टारर AA22xA6 में Rashmika Mandanna किस तरह का किरदार निभा रही हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
अब मचेगा कोहराम, बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने आ रही 'मिर्जापुर: द फिल्म'
कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच वर्चस्व के लिए घमासान होगा
.webp?width=360)

# 4 सितंबर को रिलीज़ होगी 'मिर्ज़ापुर: द मूवी'
वेब सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' के तीन सीज़ंस के बाद मेकर्स ने 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' बनाई है. ये 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसके प्लॉट के बारे में न्यूज़ पोर्टल 123 तेलुगु में लिखा गया है कि इसमें कालीन भैया गुड्डू पंडित से अपनी गद्दी वापस लेने के लिए भिड़ेंगे. कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी फिल्म में उस अवतार में नज़र आएंगे, जो शो के तीनों सीजन में नहीं दिखा था. दोनों के बीच वर्चस्व के लिए घमासान होगा. इसमें कुछ ऐसे किरदार एक-दूसरे को धोखा देंगे, जिसकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती. फिल्म में कुछ नए चेहरे भी नज़र आएंगे. रवि किशन नेता का रोल करेंगे. जितेंद्र कुमार बबलू पंडित बनेंगे, और मोहित मलिक भी अहम किरदार में नज़र आएंगे.
# टॉड हेन्स की गे रोमैंस फिल्म में पेड्रो पास्कल
डायरेक्टर टॉड हेन्स गे रोमैंस पर एक फिल्म बना रहे हैं. टाइटल है 'डी नॉचे'. इसमें डैनी रामीरेज़ और वॉकिन फीनिक्स को कास्ट किया गया था. मगर शूटिंग शुरू होने से पांच दिन पहले वॉकिन फीनिक्स ने ये फिल्म छोड़ दी. वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी जगह पेड्रो पास्कल को कास्ट किया गया है. पेड्रो पास्कल इसमें पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे. और डैनी रामीरेज़ बोर्डिंग स्कूल के टीचर के किरदार में नज़र आएंगे.
# जुलाई 2027 में शुरू होगी 'एनिमल पार्क' की शूटिंग
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अपने लेटेस्ट प्रेस इंटरैक्शन में 'एनिमल पार्क' के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग जुलाई 2027 में शुरू होगी. साथ ही ये भी बताया कि इस फिल्म का नाम 'एनिमल पार्क' क्यों रखा गया है. वांगा ने कहा,
"पहली फिल्म में एक एनिमल था. मगर सीक्वल में और भी एनिमल होंगे. इनमें से एक अज़ीज़ होगा. एक से दिखने वाले दो भाई आपस में भिड़ेंगे. इसलिए इसका नाम 'एनिमल पार्क' रखा है."
# राजस्थान में शुरू हुआ सोनाक्षी की 'दहाड़ 2' का शूट
सोनाक्षी सिन्हा स्टारर वेब सीरीज़ 'दहाड़' का दूसरा सीज़न भी आएगा. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक ये सीज़न राजस्थान में शूट होगा. और शूटिंग शुरू भी हो चुकी है. पहले सीज़न में विजय वर्मा नेगेटिव लीड थे. वो दूसरे सीज़न में भी नज़र आएंगे. हालांकि कहानी अलग होगी. उनके साथ गुलशन देवैया और सोहम शाह भी ज़रूरी किरदारों में हैं.
# रश्मिका मंदन्ना ने शुरू की AA22xA6 की शूटिंग
रश्मिका मंदन्ना ने एटली की साई-फाई फिल्म AA22xA6 की शूटिंग शुरू कर दी है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शूट मुंबई में चल रहा है. रश्मिका के ये सीन फिल्म को नया मोड़ देंगे. अल्लू अर्जुन, जान्हवी कपूर और जिम सार्भ भी इस सीक्वेंस का हिस्सा हैं. इसमें एक्शन और इमोशनल सीन भी शामिल हैं.
# जॉन अब्राहम की 'फोर्स 3' में तान्या मानिकतला की एंट्री
जॉन अब्राहम की 'फोर्स 3' में मीनाक्षी चौधरी को फीमेल लीड लिया गया था. मगर उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक उनकी जगह 'किल' फेम एक्टर तान्या मानिकतला को कास्ट किया गया है. हर्षवर्धन राणे भी इस फिल्म में ज़रूरी किरदार में नज़र आएंगे. इसे भव धूलिया डायरेक्ट करेंगे.
वीडियो: मिर्जापुर: द फिल्म और मिर्जापुर 4 पर ये नया अपडटे होश उड़ा देगा!
















.webp?width=120)



