प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने विपक्ष पर देश को जाति के नाम पर बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. उनका ये बयान बिहार सरकार के जातिगत सर्वे (Caste Census) के आंकड़े जारी करने के बाद आया. हालांकि, प्रधानमंत्री ने सर्वे या किसी पार्टी का नाम नहीं लिया.
"देश को बांट रहे..."- जाति सर्वे के बाद PM ने विपक्ष पर लगाया आरोप, और क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर देश को जाति के नाम पर बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उनका ये बयान बिहार सरकार के जातिगत सर्वे जारी करने के बाद आया. हालांकि, उन्होंने किसी पार्टी या सर्वे का नाम नहीं लिया.


उन्होंने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो अक्टूबर को हुई एक चुनावी रैली में विपक्ष पर विकास नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने बोला,
"वो पहले भी गरीबों की भावनाओं से खेलते थे. आज भी वे यही खेल खेल रहे हैं. वो पहले भी जाति के नाम पर समाज को बांटते थे और आज भी वही पाप कर रहे हैं. पहले वे भ्रष्टाचार के दोषी थे. आज वे और ज़्यादा भ्रष्टाचारी हो गए हैं. वो तब भी सिर्फ और सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करते थे. वे आज भी वही करने में अपना भविष्य देखते हैं."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे. वे बोले कि मध्यप्रदेश में BJP की डबल इंजन सरकार ही विकास कर सकती है. उन्होंने कहा,
"जब दिल्ली और भोपाल दोनों जगह एक जैसी सोच वाली, जनता-जनार्दन को समर्पण वाली सरकार होती है तो ऐसे काम और तेज़ी से होते हैं. आज मध्य प्रदेश की जनता का विश्वास डबल इंजन सरकार पर है. पिछले 10 सालों में हमारी सरकार मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से देश के टॉप 10 राज्यों में लेकर आई है."
ये भी पढ़ें - ‘बेटियों के साथ कहीं भी अत्याचार हो, मुझे बहुत पीड़ा होती है’
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,
"मध्य प्रदेश का विकास वो लोग नहीं कर सकते जिनके पास न तो नई सोच है, न ही विकास का कोई रोडमैप है. इनका बस एक ही काम है, देश की प्रगति से नफरत. भारत की योजनाओं से नफरत. अपनी नफरत में ये देश की उपलब्धियों को भी भूल जाते हैं."
ये भी पढ़ें - PM मोदी ने संसद में 'मिच्छामि दुक्कड़म' बोल किससे मांगी माफी?
उदयपुर हत्याकांड का जिक्रप्रधानमंत्री ने ग्वालियर में भी उदयपुर हत्याकांड का जिक्र किया. उन्होंने कहा,
"आप राजस्थान में देखिए सरे आम लोगों का गला काटा जाता है. और वहां की सरकार देखती रहती है. ये लोग आएंगे तो अपराध और अत्याचार बढ़ेगा."
वे इससे पहले चित्तौड़गढ़ की अपनी चुनावी रैली में भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं. उन्होंने ग्वालियर में 19,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियाजनाओं की शुरुआत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनावों से पहले कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं. इसमें 2 अक्टूबर को वे राजस्थान और मध्य प्रदेश गए थे. वहीं, 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर में अपनी सभा करेंगे.
ये भी पढ़ें - 'PM मोदी ने एक भी छुट्टी नहीं ली'
वीडियो: लाल किले से PM नरेंद्र मोदी ने कहा, ये भारत ना रुकता है ना थकता




















