The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • rajasthan chittorgarh pm modi said only bjp can bring developement congress destroyed the state

'बेटियों के साथ कहीं भी अत्याचार हो, मुझे बहुत पीड़ा होती है, राजस्थान इसमें अव्वल'- बोले PM मोदी

राजस्थान में चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चित्तौड़गढ़ पहुंचे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 सालों में राज्य को बर्बाद कर दिया है.

Advertisement
pic
2 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:18 PM IST)
PM Narendra Modi turns emotional in Rajasthan election rally, attacks Congress.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में 7,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कई विकास परियाजनाओं की शुरुआत की. (फोटो क्रेडिट - एएनआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान(Rajasthan Election) चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) 2 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ पहुंचे. उन्होंने यहां एक चुनावी रैली(Election Rally) में लोगों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. PM मोदी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 सालों में राज्य को बर्बाद कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उदयपुर में बीते साल हुई एक टेलर की हत्या का भी अपने भाषण में ज़िक्र किया. बोले, 

"उदयपुर में जो हुआ वो कोई सोच भी नहीं सकता. लोग सिले हुए कपड़े उठाने के लिए आए और बिना किसी डर के टेलर का गला काट कर चले गए. कांग्रेस को इस घटना में भी वोट बैंक दिखाई दिया. मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने उदयपुर में हुई इस हत्या के केस में क्या किया? उन्होंने केवल वोट बैंक की राजनीति की."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी हार मान ली है. उन्होंने बोला,

"मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में अपनी सीट बचाने में लगे रहे. वहीं, उनकी पार्टी उनकी सीट छीनने की कोशिश करती रही. हर भ्रष्ट, गुंडा, दंगाई, अत्याचारी और कांग्रेस का हर नेता खुद को राजस्थान की सरकार मान चुका है. कांग्रेस ने राजस्थान को लूटने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है."

ये भी पढ़ें-  PM मोदी ने संसद में 'मिच्छामि दुक्कड़म' बोल किससे मांगी माफी

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर दागे कई सवाल

प्रधानमंत्री मोदी भाषण देते हुए यहां भावुक भी हो गए. उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज़्यादा अपराध होते हैं. प्रधानमंत्री ने सवाल किया,

"मुझे दुख होता है कि राजस्थान अपराधों की लिस्ट में पहले नंबर पर है. अपराधों की संख्या में कौन सा राज्य पहले नंबर पर है? दंगों की लिस्ट में कौन सा राज्य पहले नंबर पर है? पथराव की घटनाओं में कौन पहले नंबर पर है? महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध में कौन से राज्य का नाम सबसे खराब है? क्या इसलिए आपने कांग्रेस को वोट दिया था?"

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,

"देश में कहीं भी बेटियों पर अत्याचार होता है तो मुझे दुख होता है. लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने इसे परंपरा बना दिया है. राजस्थान की हर महिला और बेटी कह रही है कि BJP सत्ता में आएगी और महिलाओं के लिए सुरक्षा लाएगी."

'BJP ही ला सकती है राजस्थान में विकास'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि BJP सुनिश्चित करेगी की राजस्थान में महिलाओं को पूरी सुरक्षा मिले. उन्होंने लोगों से कहा कि केवल BJP ही राजस्थान के हर क्षेत्र में विकास कर सकती है. उन्होंने कहा,

"राजस्थान का विकास ही केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है."

ये भी पढ़ें- 'PM मोदी ने एक भी छुट्टी नहीं ली'

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पेपर लीक होने की घटनाओं का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा,

"मैं राजस्थान के युवाओं को गारंटी देना चाहता हूं कि पेपर लीक माफिया को जवाबदेह ठहराया जाएगा. उन्हें दंडित भी किया जाएगा. वे पाताल में छिपें हों तो वहां जाकर भी उनका हिसाब किया जाएगा."

इससे पहले प्रधानमंत्री ने चित्तौड़गढ़ में 7,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कई विकास परियाजनाओं की शुरुआत की. बता दें कि इसी साल राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. 

ये भी पढ़ें-  पीएम मोदी क्यों बोले - 'INDIA को तोड़ दिया'

वीडियो: महिला आरक्षण बिल पर नई संसद की पहली ही स्पीच में क्या बता गए PM मोदी?

Advertisement

Advertisement

()