श्रीश्री ने ISIS को शांति प्रस्ताव भेजा था, जवाब आ गया है
जब जवाब पा गए, तो रविशंकर भी अघा गए. सुर बदल गए. कहने लगे, 'मुझे लगता है कि ISIS कोई शांति वार्ता नहीं चाहता. उससे सेना को निपटना चाहिए.'
Advertisement

फोटो - thelallantop
सवाल सादा सा जिंदगी से हमने भी किया था सर्वत
वो पत्थरों की हुई है बारिश कि मिल गए हैं जवाब सारे ये शेर याद आ गया. जब श्रीश्री रविशंकर ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से शांति वार्ता करने की कोशिश की, तो बदले में उनको सिर कटे हुए शख्स की तस्वीर मिली. उन्होंने बताया, 'मैंने हाल ही में इस्लामिक स्टेट के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश की थी. लेकिन उन लोगों ने मुझे एक व्यक्ति के सिर कटे शव की तस्वीर भेज दी. इस तरह ISIS के साथ मेरी शांति वार्ता की कोशिश नाकाम रही.' जब तस्वीर पा गए, तब रविशंकर भी अघा गए. सुर बदल गए. कहने लगे, 'मुझे लगता है कि ISIS कोई शांति वार्ता नहीं चाहता. इसलिए उससे सेना को निपटना चाहिए.' रविशंकर तीन दिन के त्रिपुरा दौरे पर थे. गुरुवार को वह कोलकाता रवाना हो गए. 59 साल के रविशंकर ने कहा कि उनका मकसद सभी संस्कृतियों, धर्मो, मतों और विचारधाराओं को एक साथ जोड़ना है. उन्होंने अपने दिल्ली वाले प्रोग्राम में 5 करोड़ के NGT के जुर्माने को राजनीति से प्रेरित बताया.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















.webp?width=120)

.webp?width=120)



