पैनासोनिक ने ‘ल्यूमिक्स जीएच-5’ नाम से एक कैमरा लॉन्च किया है. इसे अबतक का बेस्ट हैंड-हेल्ड कैमरा कहा जा रहा है. ये मिररलेस कैमरा है. मतलब डीएसलार में जो सिंगल मिरर होता है वो इसमें है ही नही. इस वजह से इसका साइज़ किसी भी डीएसलार से आधा रह जाता है. और कैमरा अनलिमिटेड 6k वीडियो शूट करता है. जबकि डीएसलार में 1k वीडियो ही शूट होते हैं वो भी थोड़े-थोड़े मिनट के. ऊपर इसमें दो मेमोरी कार्ड एक साथ लग जाते हैं.ज़्यादा क्या बताएं वीडियो देख कर खुद ही समझ लो. https://www.youtube.com/watch?v=2w7T2g8cZWs
डीएसलार के दिन गए अब
5 किलो का कैमरा लेकर कूल कहना पुराना हो गया. कूल बने रहने के लिए ये वाला कैमरा लो
Advertisement

फोटो - thelallantop
कहते हैं दुनिया में गिटार के बाद डीएसलार ही ऐसी चीज़ है जिसका इस्तेमाल करके लड़के कूलत्व को प्राप्त हो जाते हैं. किसी पार्टी, कॉलेज ट्रिप में चले जाओ एक डीएसलार हो तो जनता इन देसी डूड्स के पास मंडराती रहती है. ऑटो मोड पर भी फोटो ऐसे खिंचती है कि दुनिया के अगले पाब्लो एस्केबार (सॉरी पिकासो) यही हों. और अगर फेसबुक पर डीएसलार वाली डीपी हो तो बात ही क्या. कितनी कन्याएं सिर्फ इस बात पे ही रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेंगी कि क्या पता कल को किस मोड़ पर ब्लर बैकग्राउंड वाली फोटो की ज़रूरत पड़ जाए. ऊपर से आप व्हॉटस्ऐप पर हैं? आपकी फोटो भेजनी थी जैसे सवालों को भी बुरा नहीं माना जाता. कुल मिलाकर भइये बात इत्ती सी है कि कल तक आपके पास डीएसलार होना दुनिया की सबसे कूल चीज़ों में से एक था.
था मतलब अब नहीं है. क्योंकी ऐसा कैमरा आगया है जिसने एक ही दिन में डीएसलार को सेब से नोकिया 3315 में बदल दिया.
Advertisement











