The Lallantop

'पद्मावती' दीपिका ने राजपूतों को जलाने वाला काम कर दिया है

जो राजपूत आत्मदाह करने से बच गए हैं वो इस खबर से जल जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हां तो भाई पद्मावती दूर के सिनेमाघरों में लग चुकी है. नजदीक वाले बचे ही नहीं होंगे. करणी सेना वाले जला दिए होंगे. तो उन्हीं दूर के सिनेमाघरों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंच गए. उन लोगों ने अपनी सेल्फी खींच के भेजी. जिसे दीपिका के फैन ट्विटर हैंडल ने कोलाज बनाकर ट्वीट किया. दीपिका की खुशी देखो गिरी पड़ रही है. अमा ट्वीट देखो सीधे. हां तो भैया ये हाल है. एक तरफ करणी सेना के गुंडे फिल्म देखने से रोक रहे हैं. दूसरी तरफ वो हैं जिन्होंने ये फिल्म न देखने का फैसला किया था लेकिन गुंडों को सबक सिखाने के लिए देखेंगे. एक तरफ उपदेश राणा हैं. ये साहब कहिन थे कि पद्मावती रिलीज होगी तो आत्मदाह कर लेंगे. फेसबुक पर लाइव दिखाएंगे. जब फिल्म चल गई तो भैया लाइव तो आए लेकिन बहाने लेकर. इनकी सेनाओं के गुंडों ने बच्चों वाली बस पर पत्थर मारे. क्या कहें यार. एक फिल्म ने क्या क्या दिखा दिया.
ये भी पढ़ें: उपदेश राणा की वो बातें जो खुद उन्हें नहीं पता होंगी उपदेश राणा ने मस्जिद में घुसकर इमाम बरकती को थप्पड़ मारा, मुझे उनसे बहुत उम्मीदें हैं

बच्चों पर हमले में पुलिस ने 18 को जेल भेज दिया, लोग इसे भी झूठा बता रहे हैं

Advertisement

'मैं एक राजपूतनी हूं और आज मुझे इस बात पर शर्म आ रही है'

बच्चों की बस पर पत्थर चलाने वालों को मैं राजपूत नहीं तालिबानी कहूंगा

Advertisement

पद्मावत का विरोध कर रहे राजपूतों की असली मौज पाकिस्तान ने ली है

इतनी दुनिया देख ली है तो पद्मावत का रिव्यू भी देख लो:

Advertisement
Advertisement