The Lallantop

अब AIMIM सांसद ओवैसी ने भी पद्मावत का विरोध कर दिया है

करणी सेना के बाद अब इनकी भी भावनाएं आहत हो गई हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पद्मावती (सॉरी अब पद्मावत) जब से बननी शुरू हुई है, विवादों में रही है. सबसे ज्यादा विवाद करणी सेना ने किया है. वो हर हाल में फिल्म रोकने पर आमादा है. कुछ राज्य सरकारों ने विरोध देखते हुए फिल्म रोकी, तो सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगा दी. कहा कि फिल्म को पूरे देश में रिलीज़ करने से न रोका जाए. फिर भी करणी सेना अड़ी हुई है. महिलाओं के जौहर तक की धमकी दे रखी है. फिल्म को देखे बिना ही उनकी राजपूती भावनाएं आहत हो रही हैं. लेकिन अब इसी फिल्म को लेकर कुछ मुस्लिमों की भी भावनाएं आहत हो गईं हैं.
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों से कहा है कि वो पद्मावत देखने न जाएं.
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों से कहा है कि वो पद्मावत देखने न जाएं.

इन आहत भावनाओं वालों में सबसे बड़ा नाम असदुद्दीन ओवैसी का है. असदुद्दीन ओवैसी AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन) के मुखिया हैं. हैदराबाद से सांसद हैं. उन्होंने फिल्म के खिलाफ मुस्लिमों से अपील की है. उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र हैदराबाद में वारंगल में एक जनसभा में हजारों लोगों की मौजूदगी में फिल्म का विरोध किया है. ओवैसी ने कहा-
"अल्लाह ने आप लोगों को दो घंटे की इस मनहूस फिल्म को देखने के लिए नहीं बनया है. आप लोग फिल्म देखकर वक्त और पैसा जाया न करें."
ओवैसी ने मुस्लिमों और खास तौर पर युवाओं से कहा-
"फिल्म मनहूस और गलीज है. आप इसे न देखिए. अल्लाह ने आप लोगों को अच्छी जिंदगी जीने और जीवन में ऐसे काम करने के लिए बनाया है जिसे सदियों तक याद रखा जाए."
ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी ने इस 'बकवास' फिल्म की समीक्षा के लिए 12 लोगों की टीम बनाई थी. ओवैसी ने कहा कि पद्मावत मलिक मुहम्मद जायसी ने लिखी है, जिसका कोई आधार नहीं है.


 
ये भी पढ़ें:
पद्मावत' से बैन हटाकर सुप्रीम कोर्ट ने बहुत कायदे की बात कही है

जानिये किन-किन राज्यों में आप पद्मावत नहीं देख पाएंगे

क्यों ‘पद्मावती/पद्मावत’ सब बैन के बावजूद बहुत ज्यादा देखी जाएगी?

Advertisement

‘पद्मावती’ से पहले इन तीन फिल्मों के नाम भी सेंसर बोर्ड ने ज़बरदस्ती बदलवाए हैं

‘बाहुबली-2’ के डायरेक्टर ने ‘पद्मावती’ विवाद पर सबसे पावरफुल बात बोली है

Advertisement

‘पद्मावती’ तो लटक गई पर रणवीर सिंह की ये फिल्म पूरा मजा देगी

वीडियो देखें: इन 5 में से कोई भी फिल्म इतिहास से छेड़छाड़ के नाम पर रोकी नहीं जा सकी

 

Advertisement
Advertisement