The Lallantop

इस देश में पद्मावत बैन हो गई, और वजह 'राजपूत अस्मिता' नहीं है

सबने अपनी-अपनी वजहें खोज ली हैं.

Advertisement
post-main-image
मलेशिया देश का नेशनल फ़िल्म सेंसरशिप बोर्ड 'पद्मावत' को वहां रिलीज़ होने के लिए हरी झंडी नहीं दिखा रहा है.
तमाम रोने-पिटने के बाद, 'पद्मावती' से 'पद्मावत' होने के बाद, कुछ कट्स और U/A सर्टिफ़िकेट के साथ ये फ़िल्म इंडिया में तो रिलीज़ हो गई. लेकिन मलेशिया देश का नेशनल फ़िल्म सेंसरशिप बोर्ड 'पद्मावत' को वहां रिलीज़ होने के लिए हरी झंडी नहीं दिखा रहा है.

'पद्मावत' में खलजी का किरदार निभाते रणवीर सिंह.

फ्री मलेशिया टुडे के मुताबिक बोर्ड के चेयरमैन मोहम्मद ज़ाम्बेरी अब्दुल अज़ीज़ का कहना है, "फ़िल्म की कहानी इस्लाम के प्रति विवादास्पद चीजें दिखाती है. ये खुद मलेशिया में गंभीर चिंता का विषय है. मलेशिया जो कि एक मुस्लिम बहुसंख्यक देश है."
अपेक्षित है कि 30 जनवरी को मलेशिया में फ़िल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स, अलग से गठित फ़िल्म अपील समिति में बैन हटाने की दर्ख़्वास्त करेंगे.
इंडिया में 'पद्मावत' के रिलीज़ होने के बाद से ही मिक्सड रिव्यूज़ आए. कुछ ने इस फ़िल्म की आलोचना की. कहा कि इसमें न सिर्फ़ 'जौहर' को ग्लॉरफाइ किया गया है, बल्कि अल्लाउद्दीन खिलजी को एक राक्षस की तरह दिखाया गया है.
पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन करते करणी सना के लोग
पद्मावत के खिलाफ प्रदर्शन करते करणी सना के लोग

वैसे मलेशिया का इतिहास रहा है कि उसने कुछ ऐसी फ़िल्में बैन की हैं, जो दुनिया के बाकी देशों में बिना आपत्ति के दिखाई गईं. 2018 में ही 'Those Long Haired Nights' नाम की एक फ़िलिपिनो मूवी बैन कर दी थी. इस फ़िल्म की कहानी तीन ट्रांसजेंडर प्रॉस्टिट्यूट्स पर थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2017 में मलेशिया के नेशनल फ़िल्म सेंसरशिप बोर्ड ने डिज़नी की 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' के रीमेक को बैन कर दिया था. बैन की वजह ये थी कि उसमें एक 'गे मोमेंट' था. बोर्ड ने बाद में 4 मिनट का कट लगाकर फ़िल्म चलाने का प्रस्ताव रखा. डिज़नी ने इसके खिलाफ़ अपील की और ये फ़िल्म बिना किसी कट के रिलीज़ हो गई. PG13 रेटिंग के साथ. यानी मेलेशिया के सिनेमाघरों में 13 साल से छोटे बच्चे इसे अपने माता-पिता के बिना नहीं देख पाए होंगे.
image_19221b22
फ़िल्म 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' का पोस्टर



ये भी पढ़ें:
'पद्मावत' ने पहले वीकेंड में टिकट खिड़की पर गर्दा मचा दिया है

स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली के तोते उड़ा दिए हैं

और कर ल्यो बवाल, पद्मावत विदेश में भी बोरा फाड़ के कमा रही है

पद्मावत: रणवीर के पहले अलाउद्दीन खिलजी का रोल कौन करने वाला था?

पता है दीपिका, शाहिद और रणवीर ने पद्मावत के लिए कितने पैसे लिए हैं?

स्कूल बस पर हमले में 'मुस्लिमों' के पकड़े जाने का सच जान लो



वीडियो देखें:

Advertisement
Advertisement