The Lallantop

11 साल पहले IPL का वो पहला मैच जब ब्रैंडन मैकुलम के ताबड़तोड़ 158 ने RCB को उड़ा दिया था

18 अप्रैल 2008 को खेला गया था वो यादगार मैच.

Advertisement
post-main-image
ब्रेंडन मैकलम की 158 रनों की पारी कोई भूल नहीं सकता.
18 अप्रैल का दिन. साल 2008. किसी को भरोसा नहीं था कि इंडिया में क्रिकेट का एक नहीं प्रयोग इस गेम की दुनिया ही बदल देगा. आज ही के दिन 11 साल पहले इंडिया में आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियल लीग शुरू हुई थी. आज ही के दिन वो मैच खेला गया था जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने सामने हुईं थी. देखकर भरोसा नहीं हुआ था कि कभी एक टीम के लिए खेलने वाले कई खिलाड़ी आमने सामने विरोधी टीमों के लिए कैसे खेलेंगे. केकेआर की कप्तानी सौरव गांगुली कर रहे थे और बेंगलोर की कमान राहुल द्रविड़ थे. मगर जब केकेआर के लिए न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम बल्ला लेकर आए थे ताबड़तोड़ 158 रन बना दिए थे. लीग के पहले ही मैच में पहला शतक. ब्रैंडन मैकुलम ने 73 गेंदों पर 158 रनों की वो जबर पारी खेली थी. 10 चौके और 13 छक्के मारे थे. नतीजा ये कि कोलकाता की टीम ने पहली ही मैच में बेंगलोर को 140 रनों से शिकस्त दे दी थी. आईपीएल के पहले सीजन के पहले मैच में बना वो स्कोर 2013 तक रिकॉर्ड रहा. मगर जब क्रिस गेल ने 2013 में 175 रनों की पारी खेली तो मैकुलम का वो हाइएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड टूट गया था. वो पहला सीजन शेन वॉर्न की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स जीती थी. उसके बाद डेक्कन चार्जर्स विजेता बनी. मैकलम की वो शानदार पारी यहां देखिए- बीते 11 सालों में आईपीएल ने कई बदलाव देखे हैं. बीच में स्पॉट फिक्सिंग कांड हुआ, तो फिर आईपीएल के जनक ललित मोदी को 2010 में देश छोड़ कर भी जाना पड़ा. वो तब से यूके में ही हैं. मगर आईपीएल रुका नहीं, आगे बढ़ता ही गया. पॉपुलैरिटी से लेकर ब्रैंड और कमाई के मामले में आईपीएल बेजोड़ साबित हुआ. 2013 में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें दो-दो साल के लिए बैन भी हुईं मगर जब वो वापस आईं तो फिर आईपीएल में प्रतियोगिता कम नहीं हुई.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement