13 जनवरी को भारत में लोगों ने व्हाट्स ऐप डाउन होने की शिकायत की थी.
सोशल मीडिया पर खाने-पीने-जीने वालों का कल रात बुरा हाल हो गया था. काहे कि व्हाट्सऐप कुछ देर के लिए चल ही नहीं रहा था. अगर कंपनी की भाषा में कहें तो obsolete हो गया था. खासकर Xiaomi फोन वालों का. अगर आपको याद हो, नहीं भी हो तो जान लीजिए कि साल 2014 में फेसबुक वाले जकरबर्ग ने व्हाट्सऐप को खरीद लिया था. मतलब एक आदमी एक ही समय पर फेसबुक और व्हाट्सऐप दोनों चला रहा है. 13 जनवरी को जब लोगों ने व्हाट्सऐप खोला तो वो हैंग होने जैसा माहौल बना रहा था. मतलब ना खुल रहा था, ना चल रहा था. ऊपर से अपडेट करने को बोल रहा था. जब अपडेट करने पहुंचे तो कुछ नहीं मिला. सब समस्या का समाधान ऐप को अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करने वाला भी जुगाड़ भिड़ाया गया. लेकिन कोई फर्क नहीं. बाद में पता चला कि ये कोई 'बग' था जिसकी वजह से इंडिया में कुछ लोगों के फोन पर व्हाट्सऐप नहीं चल रहा था. सॉफ्टवेयर या कंप्यूटर प्रोग्राम में किसी तरह की कमी, फॉल्ट या एरर जिससे सिस्टम के सही तरीके से काम नहीं कर पाता, उसे 'बग' कहा जाता है. इस समस्या के बारे में Xiaomi का फोन इस्तेमाल करने वालों ने सबसे ज़्यादा रिपोर्ट किया. कंपनी वालों ने बताया कि ये समस्या उनके हाथ से भी बाहर थी. लेकिन अब इसे ठीक कर दिया गया है. उसके बाद से फिज़ां में अमन-चैन का माहौल है.
ये भी पढ़ें: सट्टा बाजार में शिल्पा शिंदे पर इतने पैसे लगे हैं कि जीरो गिनना मुश्किल है अब Netflix पर अंग्रेजी में गरियाते नज़र आएंगे नवाज़ 'करण अर्जुन' के 5 मजेदार किस्से जो आप नहीं जानते होंगे दुनिया के सबसे पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में मोदी जी ने ट्रम्प से लेकर पुतिन तक को पीछे छोड़ दिया है
वीडियो देखें: बच्चे का 22 लीटर खून पी गया ये कीड़ा