The Lallantop

'पाकिस्तान भारत का मॉडल फॉलो कर रहा है' - इमरान खान की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता का ट्वीट वायरल

इमरान खान की सजा को राहुल गांधी की सांसदी जाने से जोड़ कर लोगों ने क्या-क्या बोला?

Advertisement
post-main-image
कार्ति चिदंबरम ने इमरान खान की गिरफ्तारी पर ट्वीट कर बवाल खड़ा कर दिया (साभार - PTI/आजतक)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा सुनाई गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पर कांग्रेस के एक नेता ने ऐसा ट्वीट किया है, जिससे बवाल खड़ा हो गया है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने ये विवादित ट्वीट किया है. कार्ति ने कहा है कि पाकिस्तान भारत का मॉडल फॉलो कर रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कार्ति ने ट्वीट कर लिखा,

“पाकिस्तान भारत का वो मॉडल फॉलो कर रहा है, जिससे यहां विपक्ष के प्रमुख नेता को चुनाव लड़ने से रोका जाता है.”

Advertisement

कार्ति के ट्वीट पर जवाब तो आने ही थे. आए भी. लोगों ने कार्ति के इस ट्वीट को राहुल गांधी की सांसदी जाने से जोड़ दिया. हालांकि, राहुल के सासंदी जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया है. अब कार्ति चिदंबरम के ट्वीट पर लोगों के रिप्लाई जान लीजिए. एक यूजर ने लिखा,

“अंतर सिर्फ इतना है कि इमरान खान इससे पहले पीएम रह चुके हैं.”

दूसरे ने लिखा,

Advertisement

“ये इंडिया का नहीं, मोदी का मॉडल है.”

एक और ट्वीट आया,

"इमरान खान तुम्हारे बॉस राहुल से कहीं ज्यादा पढ़े-लिखे हैं."

चौथा ट्वीट,

“तुलना की जाए तो इमरान के पास दो तिहाई बहुमत जीतने की काबिलियत है. राहुल सिर्फ 23 सीटें जीत सकते हैं. वहां किसी मशहूर राजनेता को अवैध तरीके से सजा सुना दी जाए तो लोग सड़क पर उतर आते हैं.”

इमरान खान को सुनाई गई सज़ा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को 3 साल जेल की सजा सुनाई गई है. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने शनिवार, 5 अगस्त को तोशाखाना मामले में इमरान खान को ‘भ्रष्ट आचरण’ का दोषी घोषित किया. इमरान खान को कोर्ट ने तीन साल जेल की सजा सुनाई है. साथ ही, 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. पाकिस्तानी न्यूज चैनल Geo News की रिपोर्ट के मुताबिक तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद इमरान को उनके ज़मान पार्क आवास से गिरफ्तार किया गया है.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने फैसला सुनाया कि तोशाखाना मामले में इमरान खान के खिलाफ आरोप साबित हुए हैं. पाकिस्तानी अखबार Dawn की रिपोर्ट के मुताबिक न्यायाधीश ने कहा,

"इमरान खान ने जानबूझकर पाकिस्तान चुनाव आयोग को फर्जी विवरण पेश किया और उन्हें भ्रष्ट आचरण का दोषी पाया गया है."

इमरान खान को पाकिस्तान के इलेक्शन एक्ट की धारा 174 के तहत तीन साल के लिए जेल की सजा सुनाई गई है.

वीडियो: इमरान खान को आर्मी चीफ़ ने किस बात पर धमकी दे दी?

Advertisement