The Lallantop

ओमान के समुद्र में एक और भारतीय नाविक की मौत, ठंडी बोतल रख शव बचा रहे साथी

जिस कमर्शियल जहाज पर उर्थनाथन की मौत हुई, उस जहाज को पिछले महीने यानी मई 2026 में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी तोड़ने के शक में US मरीन ने रोक लिया था. इसके बाद मरींस ने पूरे जहाज की तलाशी ली थी.

Advertisement
post-main-image
भारतीय दूतावास के मुताबिक निशांत उन्नीथन की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई (PHOTO-FSUI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय नाविक निशांत उर्थनाथन की ईरान में एमटी सेलेस्टियल ऑयल टैंकर पर मेडिकल कारणों से मृत्यु हो गई, और उनके शव को बचाने के लिए क्रू मेंबर्स ने प्लास्टिक में लपेट कर ठंडी बोतलें रखीं।
  • एमटी सेलेस्टियल को पिछले महीने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नेवल ब्लॉकेड के तहत रोका गया था, जिसके बाद जांच के बाद जहाज को छोड़ दिया गया और मामले की पृष्ठभूमि बनी।
  • ओमान में भारतीय दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में रहते हुए शव को वापस लाने के प्रयास शुरू किए हैं, जबकि सीमेन यूनियन ने भारत-ओमान अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

अमेरिका के नेवल ब्लॉकेड के बीच ईरान में एक और भारतीय नाविक की मौत हो गई. एक ऑयल टैंकर सेलेस्टियल पर मौजूद क्रू मेंबर निशांत उर्थनाथन की तबियत बिगड़ने लगी. लेकिन समय से इलाज न मिल पाने के कारण निशांत नहीं बच सके. उनके साथियों ने उनके शव को प्लास्टिक में लपेटकर पानी की ठंडी बोतलें उस पर रखीं, ताकि शव सड़ने से कुछ हद तक बचा रहे. इस घटना को लेकर ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दूतावास ने बताया कि शव को वापस लाने की कोशिशें जारी हैं. दूतावास ने भारतीय नाविक की मौत पर दुख भी जताया है. दूतावास ने पोस्ट कर लिखा,

भारतीय दूतावास निशांत उर्थनाथन के मामले में स्थानीय ओमानी अधिकारियों, बंदरगाह के अधिकारियों और शिपिंग कंपनी के साथ लगातार संपर्क में है. दुर्भाग्य से MT सेलेस्टियल पर मेडिकल कारणों से उनकी मृत्यु हो गई थी.

Advertisement
IndOman
भारतीय दूतावास की एक्स पोस्ट (PHOTO-X)

दूतावास ने आगे लिखा,

उम्मीद है कि यह जहाज जल्द ही डुक्म पोर्ट पर लंगर डालेगा. जहाज से शव को जल्द से जल्द निकालने के लिए जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं.

Seaman's Union ने क्या कहा?

फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया के अनुसार, नाविक की 11 जून को बीमार पड़ने के बाद मौत हो गई थी. इस मामले में यूनियन ने भारत और ओमान के अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है. 13 जून को यूनियन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की थी. इस वीडियो मेें एक साथी क्रू मेंबर बीमार दिख रहे निशांत को खाना खिलाने की कोशिश कर रहा था.

Advertisement
undefined

अमेरिका ने MT Celestial को रोका था?

जिस कमर्शियल जहाज पर उर्थनाथन की मौत हुई, उस जहाज को पिछले महीने यानी मई 2026 में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी तोड़ने के शक में US मरीन ने रोक लिया था. इसके बाद मरींस ने पूरे जहाज की तलाशी ली थी. 20 मई को US सेंट्रल कमांड ने इस पर एक बयान भी जारी किया था. बयान के मुताबिक, तलाशी अभियान के बाद MT सेलेस्टियल को छोड़ दिया गया था. साथ ही इसके क्रू से अपना रास्ता बदलने के लिए कहा गया था.

वीडियो: तीन भारतीय नाविकों की मौत, होर्मुज हमले को लेकर आमने-सामने अमेरिका और ईरान

Advertisement