The Lallantop

पहली जनवरी को ही हो गया 2017 का बेस्ट गोल!

फुटबॉल के मैदान पर साल की धमाकेदार शुरुआत.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
फुटबॉल का गेम. दो टीमें. चौकन्नी. दो गोलकीपर. मुस्तैद. बाकी के 20 खिलाड़ी एक गेंद के पीछे दौड़ते हैं. कब्जे के लिए. गेंद को कब्जे में लेकर गोलपोस्ट से मुलाकात कराने की भाग-दौड़. एक खेल जो पूरे समय आपका समर्पण मांगता है. रविवार का दिन. पहली जनवरी. साल की शुरुआत. आर्सेनल की टीम क्रिस्टल पैलेस के साथ मैदान में खेलने उतरी. गेंद मैदान में भटक रही थी. 17वें मिनट में कुछ ऐसा हुआ कि 2017 की पहली दोपहर खुशगवार हो गई. एकदम लल्लनटॉप आगाज. गिराड पूरी रफ्तार में दौड़ रहे थे. हवा में पास दिया गया. लेकिन गेंद पीछे छूट गई थी. गिराड ने अपना दायां घुटना मोड़ा. और बाएं पांव से गेंद को लगभग स्कूप कर दिया. गेंद सीधे गोलपोस्ट में समा गई. देखने वाले हैरान. ओलिवियर गिराड के पांव से निकला ये गोल ऐतिहासिक बन गया. ‘स्कोर्पियन किक’ के नाम से मशहूर हो चुका है. साल के शुरू में ही मारा गया ये गोल ‘साल का सर्वश्रेष्ठ गोल’ कहा जाने लगा है. आर्सेनल ने इस मैच को 2-0 से जीत लिया. कहते हैं कि शुरुआत जैसी होती है, पूरा साल वैसा ही गुजरता है. उम्मीद करें कि फुटबॉल के मैदान पर और भी अनोखे दृश्य देखने को मिलते रहेंगे. वीडियो वायरल हो रहा है. आप भी देखें: https://www.youtube.com/watch?v=0fscNmSJzOg

ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे अभिषेक ने की है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement