The Lallantop

दो तस्वीरें देख अंदाजा लगा लीजिए कि पुरानी कुकबुरा गेंद कितनी घातक होती है

हैरिस के सिर पर लगी, फिंच की उंगली टूटी

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मैच का तीसरा दिन है और एक तो पर्थ की पिच अजीबोगरीब बिहेव कर रही है और दूसरा पुरानी पड़ चुकी कुकबुरा गेंद घातक साबित हो रही है. हालांकि इंडिया तेज गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी को विकटों में तब्दील नहीं कर पाई है, मगर यहां दो मौके ऐसे आए जब बल्लेबाजों को चोट लग गई. #1. बुमराह की एक एक गेंद आग उगल रही थी. पारी का 8वां ओवर और आखिर गेंद को अजीबोगरीब उछाल मिला. मारकस हैरिस इसे पढ़ नहीं पाए और इस कन्फ्यूजन में कि गेंद को छोड़ें या खेलें, हैरिस ने गेंद के आगे अपना सिर कर दिया. 144 kph की रफ्तार वाली ये गेंद सीधे हैलमेट पर लगी और मारकस हैरिस जमीन पर लेट गए. गेंद इतनी जोर से टकराई थी कि उन्हें हैलमेट खोलकर चेंज करना पड़ा. ये देख विराट कोहली समेत टीम इंडिया के खिलाड़ी भी चौंक गए कि यहां बल्लेबाज की हल्की सी चूक भी जानलेवा हो सकती थी.हैरिस ने हैलमेट बदला और फिर से बैटिंग करने लगे. #2. पारी का 13वां ओवर था. गेंद मोहम्मद शमी के हाथ में. सामने एरॉन फिंच. वो फिंच जो 25 रन बनाकर खेल रहे थे. शमी की गेंद को अचानक उछाल मिला और फिंच गेंद को जज नहीं कर पाए. वो सीधे उनके बाएं हाथ की उंगली पर लगी. जब ग्लव उतारा तो पता चला कि इंडेक्स फिंगर पर चोट लग गई है. जैसा कि तस्वीर में दिख रहा है, फिंच की उंगली में चोट का निशान है. इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और फिंच को रिटायर्ड हर्ट घोषित कर वापस ले जाया गया. टी ब्रेक हो गया और तब तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 33/0 था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement