The Lallantop

BJP उम्मीदवार पर EVM तोड़ने का आरोप, गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं. राज्य में BJP और BJD के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. इस दौरान बीजेपी उम्मीदवार प्रशांत जगदेव पर गंभीर आरोप लगे हैं.

Advertisement
post-main-image
पहले बीजेडी से विधायक थे प्रशांत जगदेव. (तस्वीर-@PrasantJagdev)

ओडिशा के खुर्दा से बीजेपी उम्मीदवार प्रशांत जगदेव को EVM से तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वोटिंग के दिन EVM में खराबी के कारण उन्हें वोट डालने के लिए काफी देर तक लाइन में इंतजार करना पड़ा. देरी के चलते तिलमिलाए बीजेपी नेता पीठासीन अधिकारियों से बहस करने लगे. बहस के बीच उन्होंने मेज से EVM को जोर से खींचा और वह गिर कर टूट गई. जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने BJP कैंडिडेट को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार, 26 मई की है. जहां चिल्का के BJP विधायक जगदेव को इस बार खुर्दा विधानसभा सीट में मैदान में उतारा गया है. ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा का भी चुनाव हो रहे हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने बताया कि पीठासीन अधिकारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि विधायक ने बूथ पर गड़बड़ी की. मतदान प्रक्रिया में बाधा डाली और मतदान कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि हमने जिला निर्वाचन अधिकारी से घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने का अनुरोध किया है. शिकायत के आधार पर विधायक कैंडिडेट को गिरफ्तार किया गया है. जगदेव पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अलावा  IPC की विभिन्न धाराओं के तहत FIR की गई है.

Advertisement
BJP ने क्या कहा?

वहीं, BJP की तरफ से कहा गया कि प्रशांत जगदेव पर लगे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी ने कई मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार किया और विधायक के साथ भी ऐसा ही किया. हालांकि, राज्य की सत्तारूढ़ BJD ने भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास शिकायत दर्ज कर प्रशांत जगदेव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें- BJP को हटाने पड़े तीन 'आपत्तिजनक' पोस्ट, ऐसा क्या अपलोड कर दिया था?

BJD प्रवक्ता सस्मित पात्रा ने आरोप लगाया कि बीजेपी उम्मीदवार ने बूथ में मतदान कर्मियों पर हमला किया और फिर भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी की गाड़ी में छिपकर मौके से भाग गए. 25 मई को राज्य की 6 लोकसभा सीटों और 42 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतदान हुआ था.

Advertisement

 

वीडियो: बीजेपी के इकलौते मुस्लिम प्रत्याशी डॉ. अब्दुल सलाम को कहां से टिकट मिला?

Advertisement