The Lallantop

अब तोता पालने वाला भी गिरफ्तार, तोते के कान में तेल डालता था, वीडियो बनाता था

एक वीडियो में तोते को बोलना भी सिखा रहा है यूट्यूबर.

Advertisement
post-main-image
13 अप्रैल को यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया. (फोटो स्कीनशॅाट)

13 अप्रैल को एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है. उसपर आरोप है कि उसने तोते को कैद में रखा और वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया. आरोप है कि उसने तोते की ऐसी प्रजाति को अपने पास रखा था जो विलुप्त होने की कगार पर हैं. आरोपी की पहचान चिन्मय मोहंता के रूप में हुई है. मामला ओडिशा के क्योंझर जिले के बंसापाल ब्लॉक के कुमुदी गांव का है.  चिन्मय को वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ओडिशा पोस्ट के मुताबिक, वन अधिकारियों ने बताया कि यूट्यूबर के पास जो तोता है वो एक एलेक्जेंड्राइन तोता है. जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-2 में लिस्टेड है. चिन्मय का यूट्यूब चैनल है. चिन्मय भाई (Chinmay Bhai) नाम से. इसी पर चिन्मय ने तोते की वीडियोज़ बनाई. चिन्मय पर एलेक्जेंड्राइन तोते का वीडियो बनाने और उन्हें यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने का आरोप भी है. यूट्यूब पर अपलोड किए गए एक वीडियो में चिन्मय तोते को बोलना सिखा रहे हैं, जबकि दूसरे में वह बिना काटे तोते को पकड़ने के टिप्स देते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो खुर्दा के वाइल्डलाइफ वार्डन सुभेंदु मल्लिक के सामने आया तो मल्लिक  ने जंगल के मुख्य संरक्षक (PCCF, वाइल्डलाइफ) के पास शिकायत दर्ज कराई. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्योंझर वन विभाग ने चिन्मय को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया. क्योंकि चिन्मय ने अपने वीडियोज़ में दिखाया है कि वो तोते के कानों में सरसों का तेल डालते हैं और कभी उसे अपनी चोंच से लोहे की छड़ भी उठवाते हैं. ये सब वन्यजीव संरक्षण अधिनियम- 1972 के खिलाफ है.

ACF अशोक कुमार दास ने बताया,

Advertisement

‘भुइयां-जुआंग पीढ़ा रेंज स्थित वन परिक्षेत्र कार्यालय में मामला दर्ज किया गया. इसके साथ तोते को उसके पिंजरे के साथ जब्त कर लिया. आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस सिलसिले में सरसों का तेल, एक मोबाइल फोन और एक लोहे की रॉड भी जब्त की गई है.’

क्योंझर अनुमंडल वन अधिकारी ( Divisional Forest Officer) एचडी धनराज ने केस की पुष्टि की और कहा कि चिन्मय ने यूट्यूब पर जो वीडियो अपलोड किया था, उसकी जांच की गई थी. जिसके बाद यूट्यूबर को गिरफ्तार किया और तोते को जब्त कर केस की पूरी तरह से जांच की गई. यूट्यूबर ने गिरफ्तारी के बाद अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलतियां नहीं दोहराएंगे.

वीडियो: प्रैंक वीडियो बना रहा था यूट्यूबर, सनके शख्स ने कहां गोली मार दी?

Advertisement

Advertisement