The Lallantop

Haryana Paper Leak: नूह समेत कई ज़िलों में दसवीं का पेपर लीक, कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा रद्द

Examination Centers में 10th Class के अंग्रेजी Paper Leak होने के बाद Haryana Government ने परीक्षा रद्द कर दी है. परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टाफ पर FIR भी दर्ज की गई है.

Advertisement
post-main-image
हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव के उड़नदस्ते ने नूह के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. (फोटो - आजतक)

देशभर में पेपर लीक (Paper Leak) के मामले बढ़ रहे है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में RO-ARO और पुलिस भर्ती (UP Police Constable Exam) पेपर लीक के बाद अब हरियाणा (Haryana) से भी हरियाणा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा के पेपर लीक होने की ख़बरें हैं. नूह, झज्जर और सोनीपत ज़िलों में हुए पेपर लीक के बाद कई परीक्षा सेंटर्स की परीक्षा रद्द कर दी गई है. साथ ही, नूह के एक परीक्षा सेंटर पर तैनात पूरे स्टाफ पर FIR दर्ज कराई गई है.

Advertisement

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव के दस्ते ने नूह के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि नकल के 33 मामले दर्ज किए गए हैं. उन्होंने बताया कि निरीक्षण में 2 परीक्षा केंद्रों में कुछ लोगों को पकड़ा गया. उनके मोबाइल से प्रश्न-पत्र के कई फोटो मिले हैं. जब पश्न-पत्र पर लगे क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स को डीकोड किया गया, तो पता चला कि ये निक्की मॉडल पब्लिल स्कूल, पिनगवां से वायरल किया गया है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़, जांच में पता चला कि ख़ुद स्कूल संचालक और स्टाफ इस साज़िश में शामिल थे. इन्हीं लोगों ने परीक्षार्थियों को पेपर बांटने से पहले फोटो खींचकर पेपर वायरल किए थे. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि इन केंद्रों में हुई अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. परीक्षा ड्यूटी दे रहे चीफ़ केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक, लिपिक और मामले से संबंधित दूसरे लोगों के ख़िलाफ़  FIR कराई गई है. साथ ही पूरे स्टाफ को परीक्षा ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया है. संबंधित ज़िला शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से आगामी परीक्षाओं के लिए सेंटर पर नए स्टाफ की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - अब CSIR SO/ASO परीक्षा में धांधली के आरोप लगे, क्या है पूरा मामला?

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी हरियाणा के ही झज्जर और छतेरा से अंग्रेजी की परीक्षा के प्रश्न-पत्र वायरल होने की ख़बर मिली थी. जिसके बाद टीम ने मौक़े पर पहुंचकर वहां मौज़ूद लोगों को धर दबोचा था. बता दें कि सोशल मीडिया पर पेपर लीक से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें कुछ लोग 30 फीट ऊंची दीवार में चढ़कर परीक्षा में नकल कराने की कोशिश कर रहे हैं.

वीडियो: उत्तर प्रदेश में फिर पेपर लीक, 12वीं के मैथ्स और बायोलॉजी के पेपर की तस्वीरें वायरल

Advertisement

Advertisement