The Lallantop

आमिर खान का फैन, प्रोजेरिया पीड़ित निहाल नहीं रहा

इस बच्चे को पहचान तब मिली जब आमिर इससे मिलने गए. वो कहानी सोशल मीडिया पर खूब शेयर हुई थी. 'पा' फिल्म में ऑरो को जो बीमारी थी, वही इसको थी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
भारत में प्रोजेरिया नाम की बीमारी कैसे पता चली, एक अमिताभ-अभिषेक बच्चन की फिल्म पा से. दूसरे निहाल बिटला से. जो असल में प्रोजेरिया बीमारी से पीड़ित था. आमिर खान से इसकी मुलाकात के बाद ये फेमस हो गया. 15 साल की उम्र में उसकी डेथ हो गई है. तेलंगाना के एक हॉस्पिटल में. आमिर खान का बहुत बड़ा फैन था निहाल. तारे जमीन पर देखने के बाद उसे बड़ा हौसला मिला था. इसके बाद आमिर से मिलने का सपना उसके मन में पलने लगा. आमिर से मिलने के अलावा दो और सपने थे. एक तो डिज्नीलैंड घूमने का. असीमो नाम के रोबोट से मिलने का. इनमें से एक सपना पूरा हुआ. उस मीटिंग में निहाल ने खुद की बनाई गणेश की ड्राइंग गिफ्ट की थी. aamir निहाल की इस बीमारी के बारे में पता चल गया था एक साल की उम्र में. वो 10 साल का होते होते 60 साल का दिखने लगा था. ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में निहाल ने बताया था. कि मेरी फैमिली को मेरी बीमारी के बारे में पता चल गया था. लेकिन उन्होंने मुझे नॉर्मल लाइफ स्टाइल दिया. मैं स्कूल जाता था. दोस्तों के साथ खेलता था. जब 'पा' मूवी आई तो मैं चौथी क्लास में था. क्लास के बच्चे मुझे ऑरो कहने लगे थे. मैं उस वक्त काफी डर गया था. मैं घर आया तो मम्मी पापा ने मुझे चिल करने को कहा. उन्होंने बताया कि मैं स्पेशल हूं. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/TeamNihal/posts/478242489031671:0"] हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक निहाल की फैमिली एक शादी में गई थी. निहाल की मौत की वजह शायद डिहाइड्रेशन रही होगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement