The Lallantop

गुमनामी बाबा का बक्सा खुला, निकली नेताजी की फैमिली फोटो

गुमनामी बाबा ही सुभाष चंद्र बोस थे वाली बहस फिर शुरू हो गई है, ऐसा- ऐसा सामान निकला है बक्से से.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कोई गुमनामी बाबा हुए हैं. लोग कहते हैं वो नेताजी सुभाष चंद्र बोस ही थे, नाम बदल के गुमनामी बाबा बन गए थे. फैजाबाद में आज कल कोर्ट के ऑर्डर पर उनका सामान खोला जा रहा है. अभी मंगलवार को उनका 26वां बक्सा खुलवाया गया. उससे जानते हो क्या निकला? सुभाष चंद्र बोस की फैमिली फोटो. जर्मनी की दूरबीन, और विदेशी टाइपराइटर.
नेताजी के पापा जानकीनाथ बोस और मम्मी प्रभावती बोस की फोटो भी है. साथ में ऐसी चिट्ठियां भी जो आजाद हिंद फौज के कमांडर दूसरे अधिकारियों ने उनको लिखे थे. एक और ग्रुप फोटो है जिसमें नेताजी का पूरा परिवार नजर आ रहा है. फैजाबाद में सरयू किनारे गुप्तार घाट में गुमनामी बाबा की समाधि है. 18 सितंबर 1985 को जब गुमनामी बाबा चल बसे तो यहीं उनका अंतिम संस्कार हुआ था.
Photo: Netaji.org
Photo: Netaji.org

ये भी पढ़ें - शॉलिमारी बाबा ही नेताजी थे या फिर उन्हें नेहरू ने प्लांट किया था?

Advertisement
Advertisement