पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) में एक बच्ची अपने घर के बाहर कुत्तों को खाना खिला रही थी. तभी 16 साल की लड़की को पड़ोसी ने मारा, ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं. आरोपी ने बच्ची के सिर पर मारा, जिसकी वजह से उसके सिर से खून भी निकलने लगा (neighbour attacks girl for feeding street dogs), ऐसा भी कहा जा रहा है.
कुत्तों को खाना खिला रही थी बच्ची, गुस्से में पड़ोसी ने सिर पर मारकर खून निकाल दिया!
बच्ची अपनी मां के साथ अक्सर इलाके के कुत्तों को खाना खिलाया करती थी (feeding street dogs). उन्होंने Delhi Police को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी पड़ोसी ने पहले भी ऐसा करने की कोशिश की थी. लेकिन इस बार तो...

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, मामला दिल्ली के खायला का है. बच्ची अपनी मां के साथ अक्सर इलाके के कुत्तों को खाना खिलाया करती थी. उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी पड़ोसी ने पहले भी ऐसा करने की कोशिश की थी. बताया जा रहा है कि बच्ची ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर करके भी इस बारे में बताया. कहा कि उन्होंने (आरोपी पड़ोसी) हमें मारा और किसी ने मदद नहीं की.
ये भी पढ़ें: हेलमेट बगैर चला ली ऑडी कार तो ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया! लोग बोले- 'सीट बेल्ट न लगाने पर मोटर साइकिल का भी...'
इस बारे में वेस्ट पश्चिम विहार, DCP ने कहा है कि जांच के लिए एक पुलिस अफसर को पीड़िता के पास भेजा गया है. ताकि मामले से जुड़े वीडियो या सबूतों की जानकारी ली जा सके. ये भी कहा कि मामले से जुड़ी हुई धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच की जा रही है.
ऐसा ही एक मामला हैदराबाद में सामने आया थाहाल ही में हैदराबाद से भी एक वीडियो X पर वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग एक शख्स को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं. शख्स को बचाने के लिए एक महिला भी सामने आती है लेकिन वो लोग नहीं रुकते.
मारपीट के पीछे की वजह एक पालतू कुत्ते को बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि कुत्ता आते-जाते लोगों पर झपटता था. जिससे परेशान होकर लोगों ने अचानक उसके मालिक पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी.
वीडियो: बैठकी: ऐसा होता है ऑटिज्म के साथ जीना










