जिन हैकर्स ने NSG की साइट हैक की उन्होंने अपना नाम 'Alone Injector' लिखा था. साइट पर इन्होंने एक तस्वीर भी लगा दी. जिसमें पुलिस वाला एक आदमी को पीट रहा है. साथ ही कश्मीर की आज़ादी का राग भी अलापा गया. जिससे ये साबित होता है, ये पक्का पाकिस्तानी हैकर रहे होंगे. वैसे भी पाकिस्तान में वेब डेवलपर कम और हैकर ही ज्यादा हैं.
साइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गालियां भी लिखी गईं. और भी भड़काऊ बातें लिखी थी. घर में घुस के मारेंगे टाइप्स. सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए गए थे. बलूचिस्तान की बात भी थी. और एक मजेदार चीज थी, लिखा था 1965 याद है. उन बेचारों की कोई गलती नहीं है, उनको बचपन से यही बताया जाता है कि तब पाकिस्तान जीता था. हैकिंग करना आसान है इनके लिए, इंटरनेट से सही फैक्ट खोजना ज़रा मुश्किल पड़ता है. फिलहाल वेबसाइट ऑफलाइन थी. खोलने पर यह पेज आ रहा था.
पीएम के भाषण के पहले आम आदमी पार्टी ने सस्पेंस क्रिएट किया














