जमुई के चायवाले ने बताया, चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी कैसे अब चौकीदार बन गए?
क्या नोएडा पुलिस पोलिंग बूथ पर नमो फूड पैकेट बांट रही थी? जानिए पूरा मामला
नोएडा पुलिस और चुनाव आयोग को क्यों देनी पड़ रही है सफाई.
Advertisement

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि नोएडा में पोलिंग बूथ पर नमो फूड बांटा गया.
17वीं लोकसभा के लिए पहले चरण के तहत 91 सीटों पर मतदान चल रहा है. गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर भी वोटिंग जारी है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि पोलिंग बूथ पर नमो फूड बांटा गया. नमो फूड पैकेट बांटे जाने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है. यूपी के सीईओ ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है. क्या चल रहा है सोशल मीडिया पर
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि नोएडा सेक्टर 15-ए पोलिंग बूथ पर नमो फूड पैकेट बांटा गया. केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा यहां से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि उनके वोट डालने से पहले नमो फूड पैकेट बांटा गया. ये भी दावा किया जा रहा है कि नमो फूड को पुलिस की गाड़ी से लाया गया. दावा ये भी किया जा रहा है कि पुलिस वाले इस पैकेट को बांट रहे थे. कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने यूपी पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया, नोएडा पुलिस नमो लिखे फूट पैकेट को क्यों बांट रही है.
उन्होंने एक और ट्वीट किया, नमो फूड??? ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्वीट किया,
मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के कई मामले पड़े हैं, जिस पर एक्शन लेना है. एक और जोड़ लीजिए. गाजियाबाद आज वोटिंग करने जा रहा है. ऐसे में यूपी पुलिस नमो फूड पैकेट क्यों बांट रही है. सीपीआई (एम) के नेता एमडी सलीम ने ट्वीट किया, नमो लिखे फूट पैकेट नोएडा में बांटे गए. अगर सभी आचार सहिंता के उल्लंघन के मामलों को जोड़ दिया जाए और ये किसी और देश में होता तो बीजेपी को चुनाव लड़ने से ही रोक दिया जाता. क्या कहना है पुलिस का
नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्णा ने ट्वीट कर सफाई पेश की और लोगों से अपील की वे अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने लिखा,
कुछ गलत जानकारियां फैलाई जा रही हैं कि पुलिसवाले राजनीतिक पार्टी की ओर से खाने का पैकेट बांट रहे हैं. यह बिल्कुल गलत है. ये फूड पैकेट किसी राजनीतिक पार्टी की तरफ से नहीं थे. कुछ लोग गलत और राजनीति से प्रेरित अफवाहें फैला रहे हैं. किसी विशेष आउटलेट से फूट पैकेट लेने के लिए आधिकारिक ऑर्डर नहीं दिया गया है. चुनाव आयोग ने क्या कहा एडिशनल चीफ इलेक्शन ऑफिसर बीआर तिवारी ने कहा-मीडिया रिपोर्ट से हमें नमो फूड पैकेट बांटे जाने की जानकारी मिली. नोएडा में 10 साल पुरानी दुकान है. इस दुकान का ब्रैंडनेम नमो है. इसे अलग तरीके से प्रचारित किया गया. सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो आने के बाद नोएडा के एसएसपी और एडिशनल चीफ इलेक्शन ऑफिसर को सफाई देनी पड़ी. नोएडा में पहले चरण के तहत मतदान चल रहा है. देश में 20 राज्यों की 91 सीटों पर पहले चरण के तहत वोटिंग हो रही है.
जमुई के चायवाले ने बताया, चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी कैसे अब चौकीदार बन गए?
जमुई के चायवाले ने बताया, चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी कैसे अब चौकीदार बन गए?
Advertisement













