The Lallantop

जमुई के बाद अब ग्वालियर में छात्रा से सरेआम मारपीट, बदसलूकी, वीडियो परेशान कर देगा

Gwalior Schoolgirl Molested: बिहार के जमुई से आई घटना के बीच एक खबर ग्वालियर से भी आई है. यहां पर कोचिंग जा रही दो छात्राओं को परेशान किया गया. वायरल वीडियो में बाइक सवार दो लड़के, उनके साथ बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
oav

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बिहार के जमुई में कोचिंग से लौट रहे एक नाबालिग छात्रा और छात्र के साथ बीच सड़क रोककर मारपीट और यौन उत्पीड़न की घटना हुई, जिसमें तीन लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
  • यह घटना बिहार के जमुई और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऐसी कई बार होती रही, जहां लड़कियों के साथ सड़क पर अश्लीलता और उत्पीड़न की कई मामले सामने आए हैं।
  • सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है और फरार युवक की तलाश जारी है, जिससे जांच प्रक्रिया शुरू हुई है।

बिहार के जमुई में जो हुआ, उसे लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है. कोचिंग से लौट रहे एक छात्र और एक छात्रा को बीच सड़क रोका गया. उनके साथ मारपीट हुई, बदसलूकी हुई. लड़की को बुरी तरह मोलेस्ट किया गया. किसी ने उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ, तो कोई बेहद भद्दे और अश्लील तरीके से उसे उठाता दिखा. लड़की को घसीटा भी गया है. 

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लड़कों को गिरफ्तार किया. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से लेकर देश के कई बड़े नेताओं ने सवाल उठाए. सवाल पूछे जा रहे हैं कि इन लोगों को ऐसी बदतमीजी करने का हक किसने दिया?

लेकिन बिहार के जमुई में जो हुआ, वो ऐसी इकलौती घटना नहीं है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर के भितरवार से भी कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: बिहार के जमुई में कोचिंग से लौट रहे थे नाबालिग लड़का-लड़की, रास्ते में रोककर किया यौन उत्पीड़न

ग्वालियर में छात्रा के सिर पर मारे थप्पड़

ग्वालियर से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो छात्राएं पीठ पर बैग टांगे सड़क पर जा रही हैं. तभी पीछे से बाइक पर सवार दो लड़के आते हैं. एक लड़की को रोकते हैं. उसके बाल खींचते हैं. सिर पर थप्पड़ मारते हैं. उसका बाजू जबरन पकड़कर खींचते हैं. फिर उसके साथ बदतमीजी करते हैं और वहां से चले जाते हैं. ये सब कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है.

आजतक से जुड़े सर्वेश पुरोहित की रिपोर्ट के मुताबिक, भितरवार थाना क्षेत्र में कमला स्कूल के पास दोनों छात्राएं कोचिंग जा रही थीं. तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और एक छात्रा को रोककर उसके साथ इस तरह मारपीट और बदसलूकी करने लगे. आरोप ये भी है कि युवकों ने छात्राओं पर अश्लील कॉमेंट किए, उन्हें परेशान किया और इसके बाद मारपीट शुरू कर दी.

Advertisement

इस घटना के बाद इन लड़कियों ने कोई कंप्लेंट नहीं करवाई. अब तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है. लेकिन क्योंकि ये सब CCTV में रिकॉर्ड हुआ, वीडियो सामने आया और वायरल हुआ, सवाल उठे तो पुलिस ने खुद से एक्शन लिया.

मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान लोहगढ़ी गांव के रहने वाले योगेश रावत और युवराज रावत के तौर पर हुई है. मुख्य आरोपी योगेश रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि युवराज रावत फरार है. पुलिस CCTV फुटेज और दूसरे सुरागों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है.

वीडियो: साहिल वाकोड़े केस के बाद IIT बॉम्बे ने डीन को हटाया

Advertisement