जिनमें एक बांग्लादेशी बॉलर के हाथ में धोनी का कटा हुआ सर दिख रहा था. उस इमेज पर काफ़ी बवाल हुआ था और कहा गया कि बांग्लादेश के किसी अतिउत्साही फैन ने वो फ़ोटो बना डाली थी. लेकिन वो फ़ोटो बांग्लादेश में खूब शेयर की गयी और बाकायदे वायरल हुई. इससे लोगों की मंशा का साफ़-साफ़ पता चलता ही है.
अब हुआ ये है कि इंडिया के वेस्टइंडीज़ से मैच हारने के बाद बांग्लादेशी विकेटकीपर ने ट्विटर और फेसबुक पे कुछ फोटुएं पोस्ट की. उन फोटुओं में टीम इंडिया की हार के बाद टीवी पे चल रहे शॉट्स थे और साथ ही उन्होंने लिखा हुआ था कि ये असली खुशी है. साथ ही कुछ इमोजीज़ भी थीं.

इन तस्वीरों के लिए उन्हें काफ़ी अनाप शनाप सुनना पड़ा. इंडियन फैन्स से भी और बांग्लादेशी फैन्स से भी. उनकी तस्वीरें पूरी तरह से खेल भावना के खिलाफ़ थीं.

ऐसा बांग्लादेश के प्लेयर्स या फैन्स के साथ पहली बार नहीं हुआ है. इसके पहले भी वो अजीबो-गरीब हरकतें करते हुए देखे जा चुके हैं.

Team India's posters after BD defeated India
https://www.youtube.com/watch?v=y4NLdNiX3BU
शकीब अल हसन का ही एक और कारनामा, इस बार बीच मैदान.
https://www.youtube.com/watch?v=MGmpWnURkLs













.webp?width=275)


.webp?width=275)
.webp?width=120)






